- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने पार्टी जनों से कहा है की सभी लोक सभा चुनाव के लिये कमर कस लें। प्रत्येक बूथ पर कम से कम पचास से लेकर सौ मतदाता जरूर बढ़ायें।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील “वोटर चेतना महाअभियान” के क्रम में सोमवार को बबेरू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत साड़ा -सानी में बूथ संख्या 243, 244, 245 में सेक्टर प्रभारी, संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों, बीएलओ तथा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। कहा की डोर टू डोर संपर्क कर छुटे हुए नामों को मतदाता सूची में जुड़वा कर महाअभियान को सफल बनायें। किसी भी चुनाव के पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत मतदाता बढ़ाना तथा फर्जी मतदाता का नाम कटाना सबसे महत्वपूर्ण है।

जिला पंचायत अध्यक्ष नें कहा कि भाजपा हमेशा चुनाव मोड़ में रहती है। तैयारी ऐसी होती है कि हम किसी भी चुनाव में कभी भी जा सकते हैं। पंचायत अध्यक्ष पटेल नें कहा की चुनाव में एक वोट की बहुत कीमत होती है। प्रत्येक बूथ में मतदाता सूची का वाचन करें और जितने वोटर बढ़ाए गए हैं उनकी रिसीविंग लेना ना भूले।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
