City News Uttar Pradesh
शिक्षकों नें पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 मांगों को लेकर मंत्री एवं विधायक को दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों नें पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 मांगों को लेकर मंत्री एवं विधायक को दिया ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्राथमिक शिक्षक संघ नें पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर ब्लाक वार प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद एवं नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्राथमिक शिक्षक गण जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के आवास पर पहुंचे। मांगों से संदर्भित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है की कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन की बहाली अत्यन्त आवश्यक है।

शिक्षकों नें पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 मांगों को लेकर मंत्री एवं विधायक को दिया ज्ञापन
Teachers gave memorandum to minister and MLA regarding 18 demands including restoration of old pension.

नई पेंशन योजना कर्मचारी हित में कदापि नहीं है। जो कर्मचारी नई पेंशन योजना के तहत सेवा निवृत हो रहे है उनमें किसी को पांच सौ तो किसी को हजार डेढ़ हजार पेंशन मिल रही है। ऐसे कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को खतरा है। परिवार पर वह बोझ से बन रहे हैं। इसके अलावा कैशलेश चिकित्सा सुविधा,गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं विद्यालय समय एवं अवकाश के दिनों में लिये जाने वाले कार्यों से मुक्ति, प्रतिकर अवकाश,स्टडी लीव सहित 18मांगे थी।

शिक्षकों नें पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 मांगों को लेकर मंत्री एवं विधायक को दिया ज्ञापन
Teachers gave memorandum to minister and MLA regarding 18 demands including restoration of old pension.

दोनों जगह ज्ञापन देने के दौरान जिला मंत्री प्रजीत सिंह,ब्लॉक नरैनी अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह,ब्लॉक नरैनी मंत्री सुनील वर्मा,ब्लॉक बिसंडा अध्यक्ष चंद्रशेखर त्रिपाठी, ब्लॉक बिसंडा मंत्री संतोष सविता, जिला कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप, ब्लॉक जसपुरा अध्यक्ष राजबीर सिंह,मंत्री छोटे बाबू प्रजापति ब्लॉक तिंदवारी अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव मंत्री आदि उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda-चौदह किलोमीटर दूर मिला शिकारी का शव

City News Uttar Pradesh

बीमा कंपनी लगा रही किसानों को चूना : खरीफ में 17 करोड़ वसूले, दिया महज 2.44 करोड़

भाजपा के कार्य के आगे बौने साबित हो रहे राजनैतिक दल : जल शक्ति राज्य मंत्री

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर आयुक्त अजीत व डीआईजी राजेश एस का संदेश: संविधान व कर्तव्य से सशक्त होगा भारत

City News Uttar Pradesh

नाबालिग से दूसरी शादी रचाने जा रहा था पति : पुलिस के साथ आ धमकी पहली पत्नी, फिर हुआ जोरदार हंगामा

अफसरशाही का ‘घिनौना चेहरा’ उजागर: कुत्तों की चौकीदारी में खाकी वर्दी, प्रशासन मौन

ब्रेकिंग न्यूज़