City News Uttar Pradesh
पंद्रह अगस्त तक आयेगी भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची: जातीय और क्षेत्रीय संतुलन में फंसा पेंच
उत्तर प्रदेश

पंद्रह अगस्त तक आयेगी भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची: जातीय और क्षेत्रीय संतुलन में फंसा पेंच

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। भाजपा के संगठनात्मक जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा 15 अगस्त तक हो सकती है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने में पेंच फंस गया है। प्रदेश नेतृत्व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक मंथन कर रहा है।

पंद्रह अगस्त तक आयेगी भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची: जातीय और क्षेत्रीय संतुलन में फंसा पेंच
The list of district presidents of BJP will come by August 15: Screw stuck in ethnic and regional balance

विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा के संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष बदलने की चर्चा चल रही है। पार्टी ने जुलाई में सभी जिलों में पर्यवेक्षक भेजकर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पैनल तैयार कराया है। पैनल में हर जिले से तीन से चार दावेदारों के नाम हैं। लेकिन इन नामों पर क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मंथन नहीं हुआ है। उच्च स्तर पर हुए विचार में सभी छह क्षेत्रों में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाना जरूरी है। अगड़ी, पिछड़ी और दलित वर्ग की सभी जातियों के साथ महिलाओं को प्रतिनिधित्व भी देना है।

पंद्रह अगस्त तक आयेगी भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची: जातीय और क्षेत्रीय संतुलन में फंसा पेंच
The list of district presidents of BJP will come by August 15: Screw stuck in ethnic and regional balance

सूत्रों के मुताबिक सभी क्षेत्रों में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। जिन जिलाध्यक्षों के दो से तीन कार्यकाल पूरे हो गए हैं उनका हटना तय है। लेकिन जिन्हें विधानसभा चुनाव से पहले ही मौका मिला था या जिनका एक ही कार्यकाल पूरा हुआ है उन्हें छवि और कार्यशैली के अनुसार दूसरा मौका मिल सकता है। अगले सप्ताह जिलाध्यक्षों की तैनाती को लेकर सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों और क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ चर्चा होगी। उसके बाद कोर कमेटी में भी पैनल पेश किया जाएगा। जिलाध्यक्षों के नामों का अनंतिम पैनल तैयार कर उस पर राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी भी ली जाएगी। ऐसे में 15 अगस्त तक या उसके बाद ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा होने की उम्मीद है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda  : डीएम साहब, बांदा का सूचना विभाग शासन की नीतियों को लगा रहा पलीता ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका बनी नरक पालिका ! अध्यक्ष मोहन की बज रही बंसी ! …

City News Uttar Pradesh

नजर बाग में चोरी का ‘तांडव’ : विधायक प्रकाश का पुलिस को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh

‘यमराज’ बनकर दौड़ी रोडवेज बस: एलआईसी एजेंट को ‘रौंदा’, हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh Desk

मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़