City News Uttar Pradesh
एसडीएम व खनिज अधिकारी द्वारा कथित मारपीट का उछला मामला : ट्रक ऐशोसियन द्वारा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

एसडीएम व खनिज अधिकारी द्वारा कथित मारपीट का उछला मामला : ट्रक ऐशोसियन द्वारा ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ओवर लोड ट्रकों के परिवहन और ट्रक चालकों से कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। ट्रक एसोशियन नें इस संदर्भ में ज्ञापन दिया है। एसडीएम और खनिज अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

एसडीएम व खनिज अधिकारी द्वारा कथित मारपीट का उछला मामला : ट्रक ऐशोसियन द्वारा ज्ञापन
Case of alleged assault by SDM and Mineral Officer raised: Memorandum by Truck Association

आरोप है की एसडीएम सदर रजत वर्मा व खनिज अधिकारी अर्जुन सिंह ने ओवरलोड बालू से भरे ट्रक के चालक के साथ शुक्रवार को गाली गलौज और मारपीट की। मोबाइल व कागजात जब्त कर लिये। भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख के पति अजय प्रताप सिंह का कहना एसडीएम सदर, खनिज अधिकारी व खनिज इंस्पेक्टर ने कुरसेजा धाम के पास ट्रक चालक के साथ मारपीट, गाली गलौज कर मोबाइल व कागजात छीन लिए हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।

एसडीएम व खनिज अधिकारी द्वारा कथित मारपीट का उछला मामला : ट्रक ऐशोसियन द्वारा ज्ञापन
Case of alleged assault by SDM and Mineral Officer raised: Memorandum by Truck Association

इधर शनिवार को इस घटना को लेकर बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम व खनिज अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संगठन के मंडल अध्यक्ष जयराम सिंह ने कहा कि जिले के सभी बालू खदानों से ओवरलोड ट्रक निकलते हैं। इसके बदले में प्रशासनिक अधिकारी मोटी रकम पाते हैं।

एसडीएम व खनिज अधिकारी द्वारा कथित मारपीट का उछला मामला : ट्रक ऐशोसियन द्वारा ज्ञापन
Case of alleged assault by SDM and Mineral Officer raised: Memorandum by Truck Association

एंट्री फीस के नाम पर ट्रक चालकों से 50 हजार रुपए तक की रकम वसूली जाती है। न देने पर उनके ट्रक सीज कर दिए जाते हैं। आरोप लगाया कि ओवरलोड ट्रको एंट्री फीस न देने पर ही एसडीम व खनिज अधिकारी ने ट्रक चालक के साथ मारपीट की है। एसडीएम सदर रजत वर्मा का कहना है कि चेकिंग के दौरान बालू भरे ओवर लोड ट्रकों को सीज किया है। चालक के साथ मारपीट करने आदि के आरोप गलत हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीमों ने पेट्रोल पंपों में की छापेमारी, संचालकों और कर्मचारियों में मची रही अफरा-तफरी

आयुक्त आर.पी सिंह सख्ती पर अटल : कार्यदाई संस्थाओं की ली खबर

City News Uttar Pradesh

गौरव महोत्सव बम विस्फोट : डीएम एवं एसपी के विरुद्ध वकीलों का प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा हैरान एवं नाराज : अटल आवासीय योजना नहीं चढ़ रही परवान !

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर अब होगा दाखिला

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी अभिनंदन ने ग्रामीणों से लिया फीडबैक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़