City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !
उत्तर प्रदेशराजनीति

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र के पचास फीसदी टिकट काटने की तैयारी में हैं। इसको लेकर भाजपा के राजनीतिक खेमे में हलचल मचने लगी है। यहां के वर्तमान सांसद “मेरा क्या होगा के मंथन एवं चिंतन” में हैं ! बुंदेलखंड के यूपी से चार लोकसभा सीटें हैं जिनमें दो चित्रकूट मंडल एवं दो झांसी मंडल में हैं। इन चारों सीटों पर भाजपा के सांसद काबिज हैं। सूत्रों की माने तो सर्वाधिक खतरे के बादल चित्रकूट मंडल पर हीं मंडराते गर्जना कर रहे हैं !

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !
Will BJP cut the tickets of two MPs in Bundelkhand region? Sword hanging in Chitrakoot Mandal!

दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 मिशन में चुनाव पहले भाजपा अपने सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में जुटी है। इसके लिये पार्टी की ओर से सभी सांसदों को महाजन संपर्क अभियान के तहत किये जाने वाले कार्यों को मानक बनाया गया है। सूत्र बताते है की बुंदेलखंड के दोनों मंडलों के सांसद इस अभियान में पार्टी के मानकों पर खरे नहीं उतरें हैं ?

addयही वजह हैं की यहां के सांसदों को फिर प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर संशय है ? भाजपा के प्रदेश स्तरीय भरोसे मंद सूत्रों की माने तो प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर कई दूसरे मानक भी हैं जिसमें उम्र दराज होना, पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में सक्रियता ओर सदन में अपनी बात रखने जैसे कई बिंदुओं को शामिल किया गया है।

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !
Will BJP cut the tickets of two MPs in Bundelkhand region? Sword hanging in Chitrakoot Mandal!

बताया जा रहा है की महाजन संपर्क अभियान की मानिटरिंग सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह कर रहें हैं, इसके लिये सांसदों की रिपोर्ट संगठन के अलावा दूसरे माध्यमों से भी एकत्र कराई जा रही है। महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित होने वाली रैली में भीड़ की संख्या और टिफिन बैठकों की संख्या पर विशेष फोकस किया गया है। झांसी और चित्रकूट मंडल के चारों लोकसभा क्षेत्रों महाजनसंपर्क अभियान की रैलियों और जन सभाओं में रिपोर्ट के मुताबिक पांच हजार लोग भी नहीं जुट पाये। यह सांसदों की निष्क्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में घर पर सो रहे अकाउंटेंट की गला काटकर हत्या, बिस्तर पर मिला लहूलुहान शव

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा बयान: बोले- श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो पाकिस्तान क्यों नहीं ?

मंत्री नंदी नें कहा भाजपा शासन काल में विकास छू रही नई ऊंचाइयां

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले: सपा मुखिया अखिलेश यादव का दावा गुब्बारे में हवा की तरह

चोरों ने किया ऐसा काम कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यापारी की भर आईं आंखें

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का सीएम पर कड़ा प्रहार: कहा ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’, सियासत गर्म

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़