29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मुफ्त टेबलेट पाकर छात्रों के चेहरे पर थिरक उठी खुशी की मुस्कान
उत्तर प्रदेश

मुफ्त टेबलेट पाकर छात्रों के चेहरे पर थिरक उठी खुशी की मुस्कान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। योगी सरकार की विवेकानंद तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत बुधवार को शिवदर्शन महाविद्यालय कल्याणपुर, जसईपुर 58 छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए गए। टैबलेट पाते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे चहक उठे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा प्रदान करने के तरीके आधुनिक हो गए हैं।

मुफ्त टेबलेट पाकर छात्रों के चेहरे पर थिरक उठी खुशी की मुस्कान
Happy smile on the face of students after getting free tablets

इसी बात को ध्यान में रखकर योगी सरकार द्वारा फ्री टैबलेट, स्मार्टफोन प्रदान किए जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

मुफ्त टेबलेट पाकर छात्रों के चेहरे पर थिरक उठी खुशी की मुस्कान
Happy smile on the face of students after getting free tablets

भाजपा के मंडल संयोजक आलोक मिश्रा ने कहा कि डिजिटल एक्सेस के सहायता से छात्र टैबलेट का उपयोग शिक्षा या नौकरी हेतु अन्य स्किल डेवलपमेंट के लिए कर सकेंगे। महाविद्यालय के प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह संजय ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष आलोक कुमार, बुद्ध विलास सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामभवन जी, मन्जू, रागिनी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की ऐतिहासिक पहल: राइफल क्लब ‘नीलामी’ पर ‘सीएम योगी’ का लगा ‘ब्रेक’

मसौनी पंप कैनाल पर उड़ा ‘ड्रोन’: अधूरी नहर ने जगाई ‘उम्मीद’ की नई धार

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा की सियासत में ‘भटकती आत्मा’ की एंट्री, ‘पर्यटन नेता’ को ठिकाने की तलाश !

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष नें सदस्यता अभियान पर दी सीख: फर्जी सदस्यता की न करें रिपोर्टिंग

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम में पहुंचना होगा आसान : प्रयागराज से लालपुर तक बनेगा रोपवे

City News Uttar Pradesh

बरखा रानी की झमाझम और गर्मी हुई फेल: खेतों में लौटी रौनक, खिले चेहरे

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़