City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक : टीएस सिंह देव को बनाया गया छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम
देश विदेशराजनीति

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक : टीएस सिंह देव को बनाया गया छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम

Chhattisgarh Elections 2023 : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने सीनियर नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है। राज्य में सीएम बघेल को “काका” तो टीएस सिंह देव को “बाबा” बुलाया जाता है। बुधवार को छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाईकमान की दिल्ली में बैठक हुई थी।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक : टीएस सिंह देव को बनाया गया छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम
Master stroke of Congress before assembly elections: TS Singh Deo was made Deputy CM of Chhattisgarh

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की पहुंचे थे। इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विवाद को सुलझाने की दिशा में अहम कदम बढ़ा दिया है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की जोड़ी ने कांग्रेस को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, “हैं तैयार हम। महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं”

दरअसल, विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस आलाकमान के सामने सबसे बड़ा सवाल ये था कि सीएम की कुर्सी किसको सौंपी जाए। अंत में कुर्सी की कमान भूपेश बघेल को मिली। कहा जाता है कि तब से ही दोनों नेताओं के बीच के रिश्तों में खटास आ गई। हालांकि, कई मौकों पर दोनों नेताओं को साथ भी देखा गया। बीतों दिनों में एक बार फिर रिश्तों में खटास की खबरें आने लगी थीं। लेकिन अब भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव दोनों की एक साथ की तस्वीर कांग्रेस के लिए शुभ संकेत हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Shane Warne Death: थाईलैंड के विला में बेहोश मिले थे महान स्पिनर शेन वॉर्न, 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

City News Uttar Pradesh

भाजपा में बड़ा फेरबदल : बीजेपी के ‘चाणक्य’ सुनील बंसल को मिला प्रमोशन, बने राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल को मिली उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन की कमान

यूपी की सियासत में इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक काम पर लौटे वापस, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव के साथ बैठक में हुए शामिल

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: बांदा जेल में पड़ा था दिल का दौरा, मेडिकल कालेज छावनी में हुआ तब्दील

City News Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को सेवा का ‘मंत्र’ पढ़ाया, 2024 लोकसभा चुनाव के लक्ष्‍य पर है नजर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश “विकास की काट रहें फसल”: सांसद भी अपने को कर रहे “पवित्रम – पवित्रम” ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़