City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान किसान नें की खुदकुशी !

 

विनोद मिश्रा

बांदा। तिदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव में आर्थिक तंगी व कर्ज के तनाव से जूझ रहे किसान ने जीवनलीला समाप्त कर ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे से नहीं निकलने पर पत्नी ने आवाज दी। फंदे से लटका शव देख चीख पुकार मच गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई ने बताया कि बैंक के अलावा अन्य कर्ज के चलते वह परेशान रहते थे।
गोधनी गांव निवासी कल्लू यादव चार बीघा खेती से पांच सदस्यीय परिवार का भरणपोषण करता था। मंगलवार सुबह वह कमरे से काफी देर तक नहीं निकला तो पत्नी काली देवी ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर अंदर देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। ये देख उसने शोर मचाया।


बड़े भाई बउरा ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते कल्लू परेशान रहते थे। इसी वजह से घर में ही छोटा टेंट हाउस भी खोल रखा था। कुछ कुर्सी आदि रखकर किराए पर देते थे। बउरा के मुताबिक पिता भवानी दीन यादव ने कोआपरेटिव बैंक से दो लाख रुपये कर्ज लिया था। उनकी मौत के बाद यह कर्ज बढ़कर तीन लाख रुपये तक पहुंच गया था। कल्लू को कर्ज चुकाने की चिता रहती थी, जिससे वह परेशान रहता था। पति की मौत के बाद पत्नी काली देवी बदहवास हो गईं। 16 वर्षीय पुत्र रोहित, 13 वर्षीय बेटी अनुराधा और दस वर्षीय बेटे भोला के सिर से पिता का साया उठ गया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। जांच की जा रही है

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान परेशान : बारिश के साथ तेज हवा से गिरीं फसलें

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर पेंटर की मौत, उपद्रव की आशंका पर पुलिस ने लोगों को कराया शांत

City News Uttar Pradesh

खंगार महोत्सव में नेताओं की ‘हुंकार’: वीरता की ‘विरासत’ को किया नमन, इतिहास हुआ जीवंत

City News Uttar Pradesh

बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन : सतीश मिश्रा नें भाजपा-सपा पर बोला हल्ला …

होली के मद्देनज़र शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़: क्या बिक्री के आंकड़े बनायेंगे नया रिकॉर्ड ?

City News Uttar Pradesh

पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस : अम्बुजा त्रिवेदी सीओ नगर व श्यामबाबू शुक्ला बने शहर कोतवाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़