- विनोद मिश्रा
बांदा। समाज के नैतिक पतन की एक खबर है। ससुर ने बहू के साथ छेड़छाड़ की। बहू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका पति मंदबुद्धि है और ससुर उसके ऊपर बुरी नीयत रखता है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।

मामला देहात कोतवाली के एक गांव का है। यहां की रहने वाली नवविवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 6 मई को जिले के पैलानी थाना इलाके में हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था, लेकिन दहेज लोभी ने शादी के बाद सोने की चेन और बाइक मांगना शुरू कर दिया और साथ में अश्ललीलता भी करनें लगा। विवाहिता ने बताया कि उसको शादी से पहले नहीं बताया गया था कि पति मंदबुद्धि है और धोखे से हमारी शादी करा दी। जब मैं शादी करके घर में आई तब मुझे पता चला की पति मंदबुद्धि है और ये बात मैने अपने मायके में बताई।

पीड़िता का आरोप है कि ससुर उसके ऊपर गंदी नजर रखता है। बंदूक का डर दिखाकर गंदी हरकत करता है। विरोध किया तो ससुर ने कहा कि जैसा मैं कहूंगा वैसा करना पड़ेगा ! पीड़िता ने शिकायत अपने पति से की तो उस पर कुछ प्रभाव भी नहीं पड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि युवती के कहने पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
