City News Uttar Pradesh
जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है : स्वतंत्र देव सिंह
उत्तर प्रदेश

जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है : स्वतंत्र देव सिंह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है। भूजल को बढ़ाने और उसके संरक्षण के लिये गांव-गांव के लोगों की सोच बदलनी होगी। जल संचय के अलावा कोई चारा नहीं है जिससे भूजल को बचाया जा सके। यह बातें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को यहां भूजल संरक्षण गोष्ठी के तहत अटल अविरल जल धारा अभियान को संबोधित करते हुये कही।

जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है : स्वतंत्र देव सिंह
Water has to be saved, therefore the ground water level has to be increased: Swatantra Dev Singh

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री योगी की सरकारें जल संरक्षण के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जिले भर से आये जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी, ग्राम प्रधानों विषय विशेषज्ञों को विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश की सभी नदियां सुरक्षित और भूजल संरक्षित रखेंगे।

जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है : स्वतंत्र देव सिंह
Water has to be saved, therefore the ground water level has to be increased: Swatantra Dev Singh

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव नें कहा कि भूजल को बचाना हम सबकी संयुक्त जिम्मेदारी है। भूजल हमारे लिये उतना ही जरूरी है जितना जीने के लिए ऑक्सीजन। बताया कि राज्य सरकार जल संरक्षण के विषय पर गंभीर है और इससे संबंधति कार्यक्रम जैसे वर्षा जल संचयन, भूजल संरक्षण को प्राथमकिता पर रखा गया है।

जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है : स्वतंत्र देव सिंह
Water has to be saved, therefore the ground water level has to be increased: Swatantra Dev Singh

बुंदेलखण्ड का जिक्र करते हुए कहा कि “खेत में मेड़ और मेड़ पर पेड़, खेत का पानी खेत में, घर का पानी घर में” चले अभियान से बुंदेलखण्ड के कई जनपदों में जल स्तर ऊपर आया है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में आज जल संकट दूर करने के लिये और जल संचयन को प्रोत्साहन देने के लिये मिशन अमृत सरोवर का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस मिशन में प्रदेश निरंतर आगे है।

जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है : स्वतंत्र देव सिंह
Water has to be saved, therefore the ground water level has to be increased: Swatantra Dev Singh

इस अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की तरह जल संरक्षण अभियान को भी आगे बढ़ाना होगा। भूजल चिंता का बड़ा विषय है, इस पर मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सरकार इतना परिश्रम कर रही है कि जो नदियां लुप्त हैं उनका स़्त्रोत ढूढ़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है : स्वतंत्र देव सिंह
Water has to be saved, therefore the ground water level has to be increased: Swatantra Dev Singh

विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा कि जल संचय के अलावा कोई चारा नहीं है जो जल को बचाया जा सके। इसके लिये लोगों की सोच बदलनी होगी, जब तक सोच नहीं बदलेगी काम नहीं चलेगा।

जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है : स्वतंत्र देव सिंह
Water has to be saved, therefore the ground water level has to be increased: Swatantra Dev Singh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें किसानों से अपील किया की नलकूपों से जल दोहन के साथ नलकूप के नजदीक खेत में तालाब अवश्य बनाये। इससे भूजल संरक्षित होगा। गोष्ठी को सांसद आर.के पटेल, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं अन्य प्रशानिक अधिकारियों नें संबोधित किया। जल संरक्षण के महत्व एवं इसके लिये कार्य योजना को भी बताया।
बाद में जन जागरण के लिये अटल जल शक्ति अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा का परचम: चंद्रभानु पासवान बोले- जनता के आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक जीत

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में भाजपा -सपा के क्यों छूट रहें “छक्के” ? जयराम में विलीन हुये “श्रीराम” !

City News Uttar Pradesh

Banda  : आश्चर्य, शासनादेश की अनदेखी कर जीआईसी मैदान में प्रदर्शनी की अनुमति ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा : भाजयुमो ने शुरू किया चियर फोर इंडिया ओलंपियन अभियान …

City News Uttar Pradesh

Banda  : दिन दहाड़े चोरी, ले गये लाखों के जेवरात …

बांदा: मुख्तार अंसारी से पत्नी अफशां ने की मुलाकात, सीसीटीवी से हुई निगरानी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़