25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में रावण दहन के साथ पांच दिवसीय दशहरा पर्व शुरू
उत्तर प्रदेश

बांदा में रावण दहन के साथ पांच दिवसीय दशहरा पर्व शुरू …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में दशहरा पर्व यहां सबसे अनूठा होता है। शुक्रवार को प्रागी तालाब रामलीला में रावण दहन के साथ पांच दिवसीय दशहरा परंपरा की शुरुवात हो गई।


जानने में अजीब लगता होगा लेकिन यह सच है, जहां पूरे देश में विजयदशमी (दशहरा) को रावण दहन किया जाता है। वहीं, बांदा देश में इकलौता शहर है, जहां पांच दिन तक लगातार अलग-अलग क्षेत्र में दशानन के पुतले का दहन किया जाता है। इस परंपरा की नींव कब और किसने रखी। इसकी सटीक जानकारी रामलीला समितियों के पास भी नहीं है।

बांदा में रावण दहन के साथ पांच दिवसीय दशहरा पर्व शुरू
पहले दिन रामलीला प्रागी तालाब समिति की ओर से निम्नीपार स्थित रामलीला मैदान में दशानन का दहन होता है। इसके बाद अलीगंज गणेश भवन में रामलीला मैदान में दहन होता है। इसे सेठों का दशहरा और रामलीला कहा जाता है। तीसरे दिन नाई समाज की रामलीला की ओर से छाबी तालाब के पास मानिककुंइया में पुतले का दहन किया जाता है। चौथे दिन जहीर क्लब में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। और पांचवे अंतिम दिन कांशीराम कॉलोनी में रामलीला के साथ रावण दहन के साथ दशहरा पर्व का समापन होगा।

बांदा में रावण दहन के साथ पांच दिवसीय दशहरा पर्व शुरू
पांच दिन दशहरा का आयोजन होने के पीछे का तर्क यह है की सभी लोग अपने-अपने परिचितों से नहीं दशहरा पर्व पर गले मिल लेते हैं। इससे लोग क्षेत्रवार पर्व पर एक-दूसरे के घर मिलने के लिए जाते हैं। दशहरे के दिन घर आए मेहमानों को मीठे व्यंजन और पकवान के साथ पान खिलाने का चलन है। इससे दशहरे पर पान की खूब डिमांड रहती है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तेज रफ्तार ट्रक का तांडव : बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

Banda : बालिका में शीतल और बालक में किशन ने जीती दौड़…

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी विधान सभा में दिलचस्प संघर्ष : किसकी होगी “जय” ?

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी से जुड़ने की बताई तकनीकि : नमो ऐप अपनाने की किया अपील

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता का अनोखे अंदाज में होली मिलन समारोह : नगर में बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस की हुंकार: भाजपा -आरएसएस पर तीखा प्रहार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़