City News Uttar Pradesh
मौसम बन गया फिर "खलनायक" : फसलें बर्बाद, कई जगह टूटी पेड़ों की डाल, बिजली आपूर्ति ध्वस्त
उत्तर प्रदेश

मौसम बन गया फिर “खलनायक” : फसलें बर्बाद, कई जगह टूटी पेड़ों की डाल, बिजली आपूर्ति ध्वस्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में किसानों पर आफत के बादल “उमड़ -घुमड़” होकर बरस रहें हैं। किसानों पर प्रकॄति रूठ कर “बर्बादी की दास्तां” लिखने को उतारू हैं। बारिश के साथ शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम नें किसानों को तड़पानें का और उग्र रूप ले लिया।

मौसम बन गया फिर "खलनायक" : फसलें बर्बाद, कई जगह टूटी पेड़ों की डाल
The weather has again become a “villain”: crops ruined, tree branches broken in many places

इससे फसलों को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल गिर गई है तो वहीं सरसों, चना, मटर की फलियां टूट गईं। थ्रेशिंग का कार्य रुक गया। तेज आंधी पानी और ओला वृष्टि के बीच कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए बिजली आपूर्ति कई घंटे तक ठेंगा दिखाती रही। जल भराव का भी नजारा उत्पन्न हो गया ।

मौसम बन गया फिर "खलनायक" : फसलें बर्बाद, कई जगह टूटी पेड़ों की डाल
The weather has again become a “villain”: crops ruined, tree branches broken in many places

जिले में दोपहर बाद किसानों के प्रति “मौसम खलनायक की भूमिका” में आ गया। “बादलों नें गर्जना” शुरू कर दी। साथ ही तेज बारिश और ओले के साथ “किसानों का दिल दहलाने” लगा।

मौसम बन गया फिर "खलनायक" : फसलें बर्बाद, कई जगह टूटी पेड़ों की डाल
The weather has again become a “villain”: crops ruined, tree branches broken in many places

“तेज हवाओं से गेहूं की फसल खेतों में लेट कर सिसकने लगीं”। अधिकांश किसानों नें सरसों, मसूर, चना की फसल काटी। थ्रेशिंग का कार्य चल रहा था, जो ठप हो गया। किसानों को आशंका हैं कि कटी फसलें सड़ जायेगी।

मौसम बन गया फिर "खलनायक" : फसलें बर्बाद, कई जगह टूटी पेड़ों की डाल, बिजली आपूर्ति ध्वस्त
The weather has again become a “villain”: crops ruined, tree branches broken in many places

उधर, मौसम के इस कहर से लोगों के घरों के छप्पर उड़ गऐ। कई जगह तेज बारिश और हवा से पेड़ों की भारी भरकम डालें टूट गई। जिला कचहरी में कई पेड़ टूटे। उनके नीचे अधिवक्ताओ की वाईके टूट गई। बाजार में भी कई जगह टूटे पेड़ो ने यातायात बाधित किया। बिजली आपूर्ति कई घंटे तक चरमरायी रही। शहर में जगह -जगह जल भराव से जन -जीवन अस्त -व्यस्त हो गया। मौसम विभाग आगे भी बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जता रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पुलिस का गुड वर्क : चोरी हुए 25 लाख कीमत के 125 मोबाइल फोन खोज निकाले

City News Uttar Pradesh

कुंभकर्णी प्रशासन की ‘नींद’ उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?

City News Uttar Pradesh Desk

चोरी की वारदातों के गिरोह पर पुलिस का शिकंजा: तमंचे, मोबाइल, नकदी सहित तीन गिरफ्तार

सौर ऊर्जा चित्रकूट मंडल का मुख मंडल करेगी प्रकाशित : चार हजार मेगावाट देगी रोशनी

City News Uttar Pradesh

इन्द्रा नगर मोहल्ला बिजली दुर्घटना के मुहावनें पर: संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

City News Uttar Pradesh

चोरों के दुस्साहस से पुलिस की किरकिरी: एक ही रात में सात दुकानों को बनाया निशाना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़