- विनोद मिश्रा
बांदा। गर्भपात के दौरान प्राइवेट अस्पताल में महिला की हालत बिगड़ गई। बाद में वहां से रेफर करने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पति ने आरोप लगाया कि कमीशन के चक्कर में आशा बहू सरकारी अस्पताल से उसे बरगला कर निजी अस्पताल ले गई थी। जहां चिकित्सक के लापरवाही से उपचार करने पर पत्नी की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खरेई गांव निवासी शेरसिंह ने सूरत के गुजरात की 25 वर्षीय पायल से दो वर्ष पहले प्रेम-विवाह किया था। उस समय वह गुजरात में मजदूरी करता था। बाद में वह पत्नी को लेकर मुंबई में रहने लगा था। मंगलवार रात वह मुंबई से ट्रेन में सात माह की गर्भवती पत्नी के साथ लौटकर बांदा आया था। रास्ते में उसकी पत्नी की तबियत बिगड़ गई थी। इससे वह जिला अस्पताल ले गया। जहां से क्षेत्र की एक आशा बहू उसे बरगलाकर सर्वोदय नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गई थी।

पति का आरोप है कि आशा बहू ने दस हजार रुपये जमा करने के लिए कहा था। गरीबी के चलते पैसा न होने से वह इंतजाम करने घर चला गया था। पति का आरोप है कि वहां से लौटकर आने पर पता चला कि उसकी पत्नी की गर्भपात से हालत बिगड़ गई थी। उपचार में लापरवाही करने से पत्नी की यह स्थिति हुई है। कोतवाली निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या बीमारी से मौत होना बताया गया है। पति ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि किसी ने शिकायत नहीं की है। परिजन के शिकायत करने पर मामले की जांच कराई जाएगी।



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
