City News Uttar Pradesh
बांदा में चौबीस घंटे के भीतर एक और बुज़ुर्ग की हत्या: पुलिस नें भांजे को हिरासत में लिया
उत्तर प्रदेश

बांदा में चौबीस घंटे के भीतर एक और बुज़ुर्ग की हत्या: पुलिस नें भांजे को हिरासत में लिया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में हत्याओं की घटना बेशुमार है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम महोखर में गुरुवार को पुजारी की हत्या हुई। यह मामला अभी ताजा ही था कि मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव में एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई।इस सिलसिले में पुलिस ने मृतक के भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बांदा में चौबीस घंटे के भीतर एक और बुज़ुर्ग की हत्या: पुलिस नें भांजे को हिरासत में लिया
Within 24 hours another elderly person was killed in Banda: Police took nephew into custody

शुक्रवार को मोहन पुरवा के रहने वाले भवानी दिन पुत्र पत्ते वर्मा (70) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि शुक्रवार को जानकारी मिली कि एक बुजुर्ग का शव उसके घर में पड़ा हुआ है।

बांदा में चौबीस घंटे के भीतर एक और बुज़ुर्ग की हत्या: पुलिस नें भांजे को हिरासत में लिया
Within 24 hours another elderly person was killed in Banda: Police took nephew into custody

इस पर हम फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया पता चला है कि बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक अविवाहित था और कुष्ठ रोग से पीड़ित था। उसके नाम लगभग 16 बीघे जमीन थी। इसकी देखभाल उसका भांजा नीतू पुत्र श्रीपाल घर पर रहकर करता था, लेकिन घटना के बाद से मौके से फरार हो गया था। जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या का मामला जमीन से जुड़ा हुआ लगता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘ट्री’ की बजाय ट्रेन डेकोरेट कर मनाते हैं क्रिसमस डे : ब्रिटिश काल से है परंपरा

City News Uttar Pradesh

स्वामित्व योजना : डीएम अनुराग द्वारा कलेक्ट्रेट में किया गया घरौनियों का वितरण

City News Uttar Pradesh

सरेंडर के बाद की गई ‘ब्रह्म हत्या’: भरत तिवारी मामले में ‘राष्ट्रपति’ को भेजे ज्ञापन में ‘फूटा आक्रोश’

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश नें बताया : चित्रकूट मंडल में “घर घर” होगा “हर हर गंगे” : 11580 करोड़ मंजूर

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार लोको पायलट और महिला को रौंदा, हुई मौत

City News Uttar Pradesh

गजब खेल : एक धान खरीद केंद्र में कतारें, तो दो दूसरा कागजों पर संचालित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़