- विनोद मिश्रा
बांदा। सरकारी धान खरीद केंद्रों में किसानों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। बाघा मंडी में एक सेंटर में किसानों की लंबी कतारे हैं तो दूसरा केंद्र कागजों में संचालित हो रहा है। सर्दी भरी रात में किसान परेशान हैं। एकमात्र केंद्र में बमुश्किल एक या दो ट्राली का धान ही तौला जा रहा है। इससे किसान हफ्तों से यहां अपनी उपज लिए पड़ा है।

जनपद में इस समय ज्यादातर किसानों का धान कट चुका है। मड़ाई के बाद किसान अपनी उपज बेचने के लिए केंद्रों में डेरा डाल रहे हैं। स्थानीय बाघा मंडी में सहकारी समिति का एक केंद्र खोला गया है, उसमें धान खरीद हो रही है। जबकि दूसरा खरीद केंद्र नैफेड का संचालित है। लेकिन किसानों का कहना है कि इसका अभी तक ताला नहीं खुला है। यह सिर्फ कागजों में चल रहा है।
ओरन बाघा मंडी में धान बेचने के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बाघा मंडी से आसपास के 12 गांवों के किसान जुड़े हैं। केंद्र में कतार में लगे किसानों को अपनी तौल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मंडी में किसानों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। सर्दी भरी रात उन्हें ट्रैक्टर-ट्रालियों के नीचे गुजारनी पड़ रही है।

– फर्जी गेहूं व धान खरीद में नैफेड सेंटर हो चुका दागदार
ओरन बाघा मंडी में थर्ड पार्टी के माध्यम से नैफेड का सेंटर खोला गया है। इस समय धान की आवक मंडी में बढ़ी है, ऐसे में यह कागजी चल रहा है। अभी तक नैफेड ने एक भी धान की खरीद नहीं की है। किसानों का कहना है कि नैफेड पिछले धान व गेहूं खरीद में फर्जीवाड़ा में फंस चुका है। किसान रामआसरे ने बताया कि करीब छह दिन पूर्व यहां ट्रैक्टर-ट्राली में धान लेकर आए थे। एकमात्र केंद्र होने से उसमें बहुत भीड़ लगी है। दूसरा सेंटर है, पर अभी तक खुला नहीं हैं।

ओरन निवासी किसान जगन्नाथ का कहना है कि सहकारी समिति का केंद्र संचालित हो रहा है। इसमें 13 तारीख को धान लेकर आए थे, अभी तक तौल नहीं हो सका। अभी पता नहीं कितना समय लग जाए।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
