25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
सरकार का 'दोहरा' तोहफा : बसों का 'किराया' घटा, स्टाफ का बढ़ाया गया 'मानदेय'
उत्तर प्रदेश

सरकार का ‘दोहरा’ तोहफा : बसों का ‘किराया’ घटा, स्टाफ का बढ़ाया गया ‘मानदेय’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जनता सेवा योजना के तहत चलने वाली बसों के किराये में कमी करने के साथ ही चालकों और परिचालकों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय से जहां ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सस्ता और सुगम सफर मिलेगा, वहीं ग्रामीण रूटों पर बस संचालन से जुड़े कर्मियों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी।

सरकार का 'दोहरा' तोहफा : बसों का 'किराया' घटा, स्टाफ का बढ़ाया गया 'मानदेय'

परिवहन निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जनता सेवा बसों के चालक और परिचालकों को अब 14 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। पहले जहां उन्हें 2.18 रुपये प्रति किलोमीटर भुगतान किया जाता था,अब यह बढ़कर 2.32 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। चित्रकूटधाम मंडल के चार जिलों में स्थित पांच डिपो से कुल 490 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें से 50 मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें ग्रामीण अंचलों को जोड़ रही हैं।

रोडवेज की बसों में 'चालक एवं परिचालक' नहीं कर रहे ड्रेस कोड का पालन: यात्री होते हैं परेशान

इनमें बांदा में 13, महोबा में 16, हमीरपुर में 13 और राठ में 8 बसें संचालित हैं। हालांकि चित्रकूट डिपो से फिलहाल जनता बसों का संचालन नहीं हो रहा है। जनता सेवा योजना वाली बसों का किराया साधारण बसों की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत कम रखा गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि मानदेय में वृद्धि से चालक और परिचालक ग्रामीण रूटों पर बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इस निर्णय से ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बासू मिष्ठान की “गुझिया” बनी होली का स्वादिष्ट आकर्षण: डिमांड में हुआ इजाफा

City News Uttar Pradesh

चेकिंग के दौरान असलहे और कारतूस समेत दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बाहुबलियों की सेवा को कुख्यात बांदा मंडल कारागार: नये अधीक्षक बनें वीरेश राज

मौत का ‘बांध’ बनता बरियारपुर: 120 वर्ष पुरानी ‘धरोहर’ पर ‘खतरा’ ?

City News Uttar Pradesh

महिला का पर्स व मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे जेबकतरे को यात्रियों ने पकड़ा, जमकर हुई पिटाई

सपा का जिले में ‘डाउन फाल’ ? सांसद कृष्णा पर उठ रहे सवाल !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़