26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में चला बुलडोजर: मुख्तार को संरक्षण देने में दो लोगों के अवैध निर्माण किये ध्वस्त
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट जेल में अब्‍बास संग निखत मामला: पुल‍िस बांदा के ठेकेदार इफ्तिखार को पकड़ा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। माफिया मुख्तार अंसारी व उसके पुत्र मऊ विधायक अब्बास के मददगारों में एक और बड़ा नाम पुलिस के सामने आया है। स्पेशल टीम व स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने खाईंपार मुहल्ले से पीडब्लूडी व सिंचाई विभाग के दूसरे ठेकेदार को उठाया है। पुलिस कई घंटों से उससे गोपनीय जगह पर पूछताछ कर रही है। यह भी माना जा रहा है कि पूर्व में एक बार उसके घर में माफिया का परिवार भी रुक चुका था।

चित्रकूट जेल में अब्‍बास संग निखत मामला: पुल‍िस बांदा के ठेकेदार इफ्तिखार को पकड़ा
Close affair with Abbas in Chitrakoot Jail: Police arrested Iftikhar, the contractor of Banda

फिलहाल पुलिस की स्पेशल टीम ने अब तक कुल 11 लोगों को पकड़ा है। जिसमें पांच को पूछताछ के बाद छोड़ा गया है। जबकि शेष अन्य लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। चित्रकूट जेल में मऊ विधायक को मदद पहुंचाने व अंदर उसकी पत्नी निखत व चालक के पकड़े जाने के बाद मददगारों को एसटीएफ व पुलिस की स्पेशल टीम तलाश रही है। चार दिन पहले अलीगंज सेठ जी के बाड़े के नजदीक ठेकेदार रफीकुस्समद के घर में छापेमारी की गई थी।

चित्रकूट जेल में अब्‍बास संग निखत मामला: पुल‍िस बांदा के ठेकेदार इफ्तिखार को पकड़ा
Close affair with Abbas in Chitrakoot Jail: Police arrested Iftikhar, the contractor of Banda

ठेकेदार के न मिलने पर उसकी पत्नी व पुत्र को उठाया गया था। जिनसे अभी भी स्पेशल टीम पूछताछ कर रही है। उसके दोस्तों व चार पार्टनरों के घर भी पुलिस पहुंची थी। जिसमें छह लोगों को पूछताछ के बाद आमद दर्ज कराकर छोड़ा गया है। पुलिस की गिरफ्त में अभी भी ठेकेदार की पत्नी व पुत्र हैं। उनसे सामने आए आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं मुख्तार व अब्बास के मददगारों में अब सिंचाई व पीडब्लूडी विभाग के ठेकेदार इफ्तिखार उर्फ मामू को खाईंपार उसके घर से उठाया गया है। जिसके बारे में अभी छानबीन की जा रही है।


अलीगंज सेठ जी के बाड़े के पास घर में छापेमारी करने पर ठेकेदार रफीकुस्समद तब हाथ नहीं लगा था। सूत्रों की मानें तो वह झांसी में अधिकारियों के पास मदद के लिए गया था। जहां से फोन यहां के एसपी के पास आया था। ठेकेदार को लेकर आने के लिए यहां से स्पेशल टीम रवाना की गई। वहां से पुलिस टीम ठेकेदार को लेकर बांदा आई है। इफ्तिखार के बारे में उनके जानने वालों का कहना है कि दोनों की गहरी दोस्ती व काफी नजदीकियां हैं। यहीं से रफीकुस्समद के तार मुख्तार व उसके परिवार से जुड़ना बताए जा रहे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाप रे बाप बाखबर हो जायें होशियार : दूध में मिलावट का हैं बहुत बुरा हाल !

City News Uttar Pradesh Desk

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी, पार्टी जल्द करेगी प्रत्याशियों का एलान

City News Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्र पर शुरू : देवी मंदिरों एवं पंडालों में उमड़ी भीड़, धार्मिक आयोजनों की गूंज

City News Uttar Pradesh

जिंदगी के 105 वर्ष गुजरे : गिनीज बुक में दर्ज होगा वत्सला का नाम

City News Uttar Pradesh

भाई ने पूछा मेरी बहन कहां है- नहीं बताया तो मार दी गोली, चचेरे भाई ने पिता और चाचा के साथ मिलकर की घटना

City News Uttar Pradesh

बांदा में बसपा का घटा जनाधार : कैसे होगा विधानसभा चुनाव में उद्धार ? …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़