City News Uttar Pradesh
खेल कूद

News- ICC ने दिया महेंद्र सिंह धौनी को दशक का सबसे बड़ा सम्मान अवार्ड…

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इस साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा की। दुनिया के महानतम कप्तानों में शुमार धौनी ने क्रिकेट की दुनिया पर एक दशक तक राज किया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसल ने इस चैंपियन कप्तान को खेल भावना का परिचर देने से लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। आइसीसी ने उनको ICC Spirit of Cricket Award of the Decade अवार्ड के लिए चुना है।

दुनिया के सफलतम कप्तानों में शामिल धौनी को खेल भावना के लिए भी जाना जाता है। वह क्रिकेट इतिहास से सबसे शांत कप्तानों में गिने जाते हैं। मैदान पर धौनी को बहुत ही कम मौकों पर अपना आपा खोते देखा गया। इसी चरित्र की वजह से वर्ल्ड क्रिकेट में धौनी को कैप्टन कूल का नाम दिया गया था। सोमवार को आइसीसी ने धौनी के उनके खेल भावना के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना।

आइसीसी अवार्ड की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए बोर्ड की तरफ से धौनी को ICC Spirit of Cricket Award of the Decade चुने जाने की घोषणा की। साल 2011 में इंग्लैंड के नॉटिंघम में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान रन आउट होने के बाद भी भारतीय कप्तान ने इयान बेल को वापस बुलाया था। फैंस ने धौनी के इस कदम को सराहा और उनको यह सम्मान पाने का हकदार बनाया।


धौनी दुनिया के एक मात्र कप्तान हैं जिन्होंने आइसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट में अपनी टीम को चैंपियन बनाया। दो विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारतीय टीम ने धौनी की कप्तानी में हासिल किया था। साल 2007 में भारत ने टी20 विश्व कप जीता था जबकि 2011 में वनडे विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विश्व विजेता सूर्या की कप्तानी पर संकट: टी20 की कुर्सी पर मंडराया खतरा, खराब प्रदर्शन ने बढ़ाई टेंशन

City News Uttar Pradesh Desk

‘एक बिहारी, सब पर भारी’ : विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया सफलता का मंत्र, जीता सबका दिल

टीम इंड‍िया दो को और दक्षिण अफ्रीका के ख‍िलाड़ी पांच को आएंगे लखनऊ, इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा क्रिकेट

IND vs PAK: रोहित शर्मा ने “हिटमैन” नाम को बखूबी किया साबित, जो धोनी और कोहली नहीं कर सके, उस मामले में बने  किंग

City News Uttar Pradesh

IND vs PAK: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे कम पारियों में बनाए 13 हजार रन

City News Uttar Pradesh

वर्ल्डकप में भारत का विराट विजयघोष: रनों की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, भारत का विश्वकप में परचम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़