City News Uttar Pradesh
राजनीति : भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश के तेलंगाना दौरे पर साधा निशाना, ऐसे गठबंधन बनते और बिखरते रहते हैं
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनीति : भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश के तेलंगाना दौरे पर साधा निशाना, बोले- ऐसे गठबंधन बनते और बिखरते रहते हैं

उत्तर प्रदेश : तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की रैली में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो देश में इस तरह की गतिविधि यह लोग तेज कर देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा अब सभी क्षेत्रीय पार्टियों को समझ लेना चाहिए कि देश में “थर्ड फ्रंट और फोर्थ फ्रंट” की अवधारणा का समय चला गया है। ये अब कभी भी सफल नहीं होंगे। वहीं, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ में दिए बयान पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव को पहले अपने कुनबे को संभालना चाहिए।

राजनीति : भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश के तेलंगाना दौरे पर साधा निशाना, ऐसे गठबंधन बनते और बिखरते रहते हैं
Politics: BJP President Bhupendra Chaudhary targeted Akhilesh’s visit to Telangana, such alliances keep on forming and disintegrating

– बनते और बिखरते रहते हैं ऐसे गठबंधन

बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस तरह के गठबंधन चुनाव के समय बनते हैं और बाद में सब बिखर जाते हैं। उन्होंने कहा कि इनकी विचारधारा आपस में मेल नहीं खाती है। ये स्वार्थों का गठबंधन होता है। इनका सत्ता में आने का मकसद सेवा नहीं है। इनका एक ही लक्ष्य है, किसी भी तरह सत्ता प्राप्त करना। इसलिए पहले भी थर्ड और फोर्थ फ्रंट जो भी हुए हैं, उनमें शामिल लोगों के बीच कमिटमेंट और विचार का अभाव देखने को मिला था।

– जनता चाहती है स्थिर सरकार

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस तरह के प्रयास को देश की जनता ठीक से समझती है। देश और प्रदेश की जनता एक स्थाई सरकार और स्थाई नेतृत्व चाहती है। वह नेतृत्व पीएम मोदी के रूप में बीजेपी के पास है। 9 साल से बीजेपी की सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही। गरीब कल्याण के विषय पर सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है, उन विषयों को लेकर आम जनता के बीच में जाएंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि विश्वविद्यालय बन गई संसद: कल्याण सिंह उत्कृष्ट नेतृत्व कर्ता से पुरुस्कृत

City News Uttar Pradesh

भीषण आग का तांडव: लाखों का माल जलकर खाक, विधायक विशम्भर नें बंधाया ढाढ़स

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास : पीएम आवास योजना निरंतर चढ़ रही परवान

अखिलेश यादव को लेकर चाचा शिवपाल का फिर छलका दर्द, बोले- जिसे हमने चलना सिखाया और वो हमें रौंदता चला गया

डीएम की बैठक में अफसरों की बोलती बंद: कहा ‘समस्याएं नहीं सुलझीं तो कुर्सी छोड़ो’ !

पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले गांवों में निर्माण हेतु जिला पंचायत में नक्शा पास होना अनिवार्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़