28.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा रंजन के निर्देश: सड़क सुरक्षा माह में बनेगी मानव श्रंखला
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा रंजन के निर्देश: सड़क सुरक्षा माह में बनेगी मानव श्रंखला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस पर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन पर चर्चा हुई।

डीएम दीपा रंजन के निर्देश: सड़क सुरक्षा माह में बनेगी मानव श्रंखला
Instructions of DM Deepa Ranjan: Human chain will be formed in road safety month

डीएम ने निर्देश दिये कि 23 जनवरी को प्रातः 11 बजे सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण का आयोजन जनपद में विभिन्न स्थलों पर होगा। यह आयोजन जनपद , तहसील एवं ब्लाक स्तर पर होंगे। डीएम नें मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विभागों से एक-एक अधिकारी को जनपदीय नोडल अधिकारी तथा स्थलवार नोडल अधिकारी बनानें के निर्देश दिये।

डीएम दीपा रंजन के निर्देश: सड़क सुरक्षा माह में बनेगी मानव श्रंखला
Instructions of DM Deepa Ranjan: Human chain will be formed in road safety month

जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी, तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी तथा ब्लाक स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया। उन्होंने मानव श्रृंखला बनाये जाने वाले मार्ग के रूट डायवर्जन एवं यातायात की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

डीएम दीपा रंजन के निर्देश: सड़क सुरक्षा माह में बनेगी मानव श्रंखला
Instructions of DM Deepa Ranjan: Human chain will be formed in road safety month

उन्होंने मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह हेतु रूट एवं स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश आरटीओ,पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को दिये। मानव श्रृंखला में विभागों के अधिकारी,कर्मचारी, एनजीओ, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के छात्रों तथा आम जनमानस की अधिकाधिक संख्या में सहभागिता होगी। उन्होंने मानव श्रृंखला बनाये जाने में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये।

डीएम दीपा रंजन के निर्देश: सड़क सुरक्षा माह में बनेगी मानव श्रंखला
Instructions of DM Deepa Ranjan: Human chain will be formed in road safety month

निर्देश दिये कि मानव श्रृंखला में स्कूली कक्षा-8 से 12 के बच्चों के द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित स्लोगन एवं डिस्प्लेकार्ड भी लेकर जागरूकता हेतु प्रदर्शित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एम्बूलेन्स की व्यवस्था, मेडिकल किट एवं चिकित्सकों सहित व्यवस्था हेतु कहा। सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका,नगर पंचायत को रूट पर सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी।

डीएम दीपा रंजन के निर्देश: सड़क सुरक्षा माह में बनेगी मानव श्रंखला
Instructions of DM Deepa Ranjan: Human chain will be formed in road safety month

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानव श्रृंखला आयोजित किये जाने हेतु स्थलों पर बेहतर यातायात व्यवस्था एवं रूट डायवर्जन किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर जगत सांई, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर पुलिस अधिक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कब्र खुदवाकर प्रशासन ने निकलवाया लड़की का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी ने “कसी लगाम”: अवैध खनन, ओवरलोडिंग व माफियाओं पर चलेगा “डंडा”

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठनमंत्री नें सरकार पर बोला हमला, आरोप तानाशाही की पराकाष्ठा ! …

मंत्री रामकेश बोले “खटाखट-फटाफट” रोजगार की व्यवस्था है कौशल विकास

City News Uttar Pradesh

बांदा के मोहल्लों में खुले हैं प्राइवेट जल संस्थान: आरओ के नाम पर बिक रहा दूषित पानी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का ‘शंखनाद’ :1.28 करोड़ की ‘सड़क परियोजना’ का शिलान्यास

ब्रेकिंग न्यूज़