City News Uttar Pradesh
उद्यान विभाग का रोजगार मेला बना उपहास का ठिठोला : खाना पूर्ति का ऊंचा रहा ग्राफ !
उत्तर प्रदेश

उद्यान विभाग का रोजगार मेला बना उपहास का ठिठोला : खाना पूर्ति का ऊंचा रहा ग्राफ !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण का रोजगार मेला बंद कमरे में खाना -पूर्ति की औपचारिकता के बीच संपन्न हो गया। सरकारी खाना – पूरी कर विभागीय अधिकारियों नें “आत्मसंतोष भरी चैन की डकार ली”। इस रोजगार मेले के व्यापक प्रचार -प्रसार की ज़िम्मेदार अधिकारियों नें “जरूरत ही महसूस नहीं की”। हालांकि प्रचार -प्रसार के मद की “खासी रकम शासन आवंटित” करता है। लेकिन “रब्बा खैर करे” ऐसा होता दिखता नहीं है।उद्यान विभाग का “उदर पोषण” हो जाता है !

उद्यान विभाग का रोजगार मेला बना उपहास का ठिठोला : खाना पूर्ति का ऊंचा रहा ग्राफ !
Horticulture Department’s employment fair became a joke of ridicule: the graph of food supply remained high!

अब आप यह भी जान लीजिये कि उद्यान विभाग का यह मेला -ठेला किसी बड़े भू-भाग में नहीं था। यह विभाग के सभा कक्ष में था, जिसमें विभागीय दावे के अनुसार आधा सैकड़ा अब तक के पुराने उद्दमी आदि बुलाये गये थे ! प्रचार -प्रसार हुआ ही नहीं तो “अन्य बेरोजगार” जो “रोजगार के लिये लालायित” हैं, भला पहुचते कैसे ?

उद्यान विभाग का रोजगार मेला बना उपहास का ठिठोला : खाना पूर्ति का ऊंचा रहा ग्राफ !
Horticulture Department’s employment fair became a joke of ridicule: the graph of food supply remained high!

हां, इस “सभागार समाहित मेला” में विभागीय आधिकारियों नें “योजनाओं औऱ अनुदान” का “रटे -रटाये तोते” की तरह पाठ पढ़ाया। लीड बैंक औऱ बैंक के अन्य प्रबंधकों नें अपनी सेवाओं से संबंधित भाषण की “घुटी पीला कर मुंह की सफाई” की। उद्यान अधिकारी राजेंद्र साहू, खाद्य प्रसंस्करण के मंडलीय अधिकारी अवध नारायण तिवारी एवं कुछ पुराने लाभार्थियों नें भाषण झाड़ा। “नाश्ता -पानी कर रूमाल फेरा”। हकीकत यह हैं कि न लक्ष्य पूरा है, न ही बैंक की उदारता ! सब “सुविधा शुल्क के सहारे योजना रेंग” रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सामूहिक आत्महत्या : पति-पत्नी और बच्ची के शव मिलने से सनसनी, तीन मौतों ने सभी को दहलाया

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले : हर वर्ग में हो खुशहाली भाजपा सरकार इसीलिये निराली

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के निर्देश : ऋण वितरण में न हो देर ! …

City News Uttar Pradesh

कार्यकर्ता ही संगठन का आधार : इंजीनियर प्रणव …

Banda : जिला पंचायत वार्ड दस, सीता सिंह विपक्षियों के छुड़ा रहीं छक्के ! …

बकस्वाहा जंगल मामला : शैल चित्रों पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़