- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला मुख्यालय की बांदा नगर पालिका पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित होते ही भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्टी के “जिला महामंत्री कल्लू राजपूत” का नाम टिकट के लिये “मजबूत एवं लोकप्रिय दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ गया है”। “राजनीतिक, सूझ -बूझ, सरल, सौम्यता एवं बेदाग छवि के चलते” पिछड़ा वर्ग ही नहीं बल्कि “अन्य धर्म औऱ जाति के बीच भी वह अपनी पैठ रखते हैं”।

कल्लू राजपूत का यह राजनीतिक कमाल हैं कि अपनी सेवा भावना से वह “भाजपा से चार बार सभासद रहे”। दो बार वह “भाजपा के नगर अध्यक्ष रहने के बाद वर्ष 18 में भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष बनाये गये”। पिछड़े वर्ग को भाजपा से जोड़ने के लिये अपनी “अद्भुत क्षमता दिखाई”।

इसी कुशलता के चलते वर्तमान में वह भाजपा जिला कार्यसमिति में महामंत्री पद को सुशोभित कर रहे हैं। अपने इस दायित्व को पार्टी की नीतियों के अनुरूप बूथ स्तर से लेकर “जिला स्तर तक धार एवं प्रभाव बनाने में संगठन के साथ महत्वपूर्ण रोल अदा किया है”।

हालांकि पिछड़ा वर्ग से भाजपा में अन्य दावे दारों में पूर्व सभासद श्याम मोहन धुरिया, स्वदेश गोलू, पंकज रैकवार, नीतू बोडे, मछँदर कहार के नाम भी है लेकिन भाजपा की राजनीति के विचारकों का यह मानना है कि “पार्टी के प्रति निष्ठा और सेवाओं का कल्लू राजपूत का जो स्थान है” उस

मुकाम की तुलना में “हर आवश्यक दृष्टि कोण से अन्य दावेदार अति बौनें है”। कल्लू के अंदर चेयर मैन पद पर कमल खिलाने की पूरी क्षमता है। प्रत्याशी बनाये जानें पर संगठन में सबका साथ “उन्हें जीत के ऐतिहासिक ग्राफ की इबारत लिखवादे तो कोई आश्चर्य नहीं होगा” !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
