27.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- दहशत: किराना व्यापारी के पुत्र का अपहरण,छह लाख की मांगी फिरौती…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में किराना व्यापारी के इकलौते युवा पुत्र का घर के पास से ही सरेशाम अपहरण कर लिया गया। अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने रिहाई के लिए पिता से 6 लाख रुपये फिरौती की मांग की। पुलिस ने सूचना मिलते ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को पुलिस ने युवक को बरामद कर चार अपहरणकर्ताओं को भी दबोच लिया है। हालांकि पुलिस ने इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं की है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नोनिया मोहाल में हुई। बुधवार को देर शाम किराना व्यापारी रामरतन पुरवा के 18 वर्षीय पुत्र शोभित को घर के पास से ही अज्ञात बदमाश चार पहिया वाहन पर उठा ले गए।

परिजनों के मुताबिक शोभित कुछ मंद बुद्धि का है। अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता को मोबाइल फोन पर कॉल कर 6 लाख रुपये फिरौती मांगी। 24 घंटे में फिरौती न पहुंचाने पर उसके पुत्र की हत्या की धमकी दी। फिरौती की रकम नरैनी कोतवाली क्षेत्र के स्योढ़ा गांव की पहाड़ी के पास लेकर आने को कही। पिता रामरतन की तहरीर पर शहर कोतवाली में धारा 364-ए फिरौती के लिए अपहरणकी रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अपहरणकर्ताओं की तलाश और पकड़ छुड़ाने के लिए कोतवाली पुलिस की दो टीमों के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया।

उधर, सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के ही किसी गांव से अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। उनके कब्जे से अपहृत युवक शोभित भी मिल गया। अपहरण में इस्तेमाल किया गया वाहन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
अपहरणकर्ताओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे। अलबत्ता कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने देर रात बताया कि अपहृत और अपहरणकर्ताओं की तलाश में लगातार पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लुटेरी दुल्हन : महोबा में दूल्हे को कंगाल कर गई दुल्हन, सुहागरात से पहले लूट ले गई नकदी, जेवर और सामान …

City News Uttar Pradesh

टैक्स बार ऐशोसियन ने ज्वाइंट कमिश्नर को दिया ज्ञापन : समस्याओं से कराया अवगत

बांदा 62 करोड़ से बनेगा महानगर: सुविधाएं ‘जनता’ क़ो गुदगुदायेंगी !

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट : प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को दी तालिबानी सजा, खंभे में बांधकर जमकर पीटा …

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का चैन खो गया: भूख – नींद भी कर रही है लुका छिपी !

किसान कैसे बने कुबेर, जब योजनायें हो रही ढेर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़