- विनोद मिश्रा
बांदा। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की इन दिनों चैन खो गया है और नींद हराम हो गईं है ! जेल के सूत्रों की माने तो वह आजीवन कारावास की सजा के बाद अपने शूटर साथी संजीव जीवा की कोर्ट में हत्या की खबर से वह अपनी बैरक में फूट -फूट कर रोया था। अब भी उसकी आंखों में आंसुओं की नमी रहती हैं। अतीक -असरद बंधुओं की पुलिस अभिरक्षा में हत्या के बाद वह खौफ में तो था।

बताते हैं की आजीवन कारावास की सजा के बाद संजीव जीवा की कोर्ट में हत्या नें उसे हिला दिया हैं। एक के बाद एक उसके शूटर साथियों का अंत होने का जो सिलसिला कुछ वर्षों से चल रहा हैं। इससे स्वाभाविक तौर भयवश उसके दिल की धड़कने बढ़ गईं बताई जाती हैं ! सूत्रों की माने तो उसके दिल की धड़कनों पर चिकित्सकों की निगरानी है। मुख्तार की भूख भी खो गईं है। बेमन से कुछ निवाले अपने उदर में समा पाता है। सूत्र बताते हैं की स्वास्थ पर असर विपरीत असर है।

दरअसल आए दिन मुख्तार की किसी न किसी मामले पेशी होती है, सवाल है की क्या उसको शशरीर पेश होने में अब डर लगने लगा है ? हाल ही में माफिया के खिलाफ बांदा में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है। हालांकि अब ज्यादातर मामलों में बांदा जेल से वीसी के माध्यम से ही पेशी कराई जा रही है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहती है। फिर भी किसी अनहोनी की आशंका से थरथरा रहा है माफिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
