- विनोद मिश्रा
बांदा। एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है।
मामला जिले के थाना बिसंडा क्षेत्र का है। तहरीर के मुताबिक यहां एक किशोरी घर में अकेली थी ,तभी गांव के दो युवक उसे जबरिया अतर्रा स्टेशन ले गए। ट्रेन में बैठाया। इस दौरान परिजन पहुंच गये। लड़की को किसी तरह से ट्रेन से उतारकर घर लाये । ट्रेन के अंदर दुराचार का भी आरोप है।

पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मिली मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाये। सीओ राकेश कुमार सिंह नें बताया की एक लड़की को अपहरण करके ट्रेन से ले जाया जा रहा था। परिजनों को जानकारी हुई तो स्टेशन से उतार कर के घर लाया गया। तहरीर के हिसाब से अपहरण का मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
