City News Uttar Pradesh
सेवा पखवाड़ा : डीएम नें रैली के माध्यम से दिया जल संचयन पर जोर
उत्तर प्रदेश

सेवा पखवाड़ा : डीएम नें रैली के माध्यम से दिया जल संचयन पर जोर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सेवा पखवाडा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अशोक लाट तिराहे से केन नदी तक विभिन्न विद्यालयों की जल यात्रा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया रैली में बच्चों के साथ जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण पैदल चलकर केन तट तक गये।

सेवा पखवाड़ा : डीएम नें रैली के माध्यम से दिया जल संचयन पर जोर
Seva Pakhwada: DM emphasized on water harvesting through rally

जल यात्रा रैली जिलाधिकारी के नेतृत्व में अशोक लाट तिराहे से संकट मोचन मंदिर, जेल रोड चैराहा होते हुए केन नदी तक आयोजित की गयी। जल संरक्षण व संचयन को महत्व दिया। संदेश प्रदान करने के लिए जल ही जीवन है, जल है तो कल हैै, जल बचाओ-कल बचाओ इसके के लिए लोंगो को प्रेेरित किया गया।

सेवा पखवाड़ा : डीएम नें रैली के माध्यम से दिया जल संचयन पर जोर
Seva Pakhwada: DM emphasized on water harvesting through rally

जिलाधिकारी ने केन नदी के तट पर जल यात्रा रैली के समापन पर उपस्थित समाजसेवियों, विभिन्न विद्यालय के छात्र,छात्राओं एवं अध्यापकों तथा गणमान्य लोंगो से कहा कि जल संरक्षण एवं वर्षा जल की एक-एक बूंद को एकत्र करना बहुत महत्वपूर्ण है। बुन्देलखण्ड में जल संरक्षण की बहुत बडी आवश्यकता है। जन-जागरूकता लाने हेतु इस जल यात्रा रैली का आयोजन किया गया है।

सेवा पखवाड़ा : डीएम नें रैली के माध्यम से दिया जल संचयन पर जोर
Seva Pakhwada: DM emphasized on water harvesting through rally

उन्होंने बताया कि जनपद के 1725 जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालयों तथा 200 इण्टर काॅलेज के छात्र, छात्राओं द्वारा जल यात्रा का आयोजन कर लोंगो को जल बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के संचयन हेतु हम सभी लोंगो को नदियों, पोखरों, तालाबों को संरक्षित करते हुए वर्षा के जल को एकत्र करना है, जिससे कि भूगर्भ जल का स्तर बढे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपराधी डान “सर्वेश” को आखिर कब होगी जेल ! …

डीएम द्वारा मतदाता पुनर्रीक्षण अभियान का निरीक्षण, नए मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा में मझला रोजा के साथ इफ्तार पार्टियों नें पकड़ा जोर

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का मोदी, योगी को सुझाव : गोवंश उत्पाद उद्दोगों को मिले बढ़ावा

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार ने दिए निर्देश : कोविड प्रोटोकाल उल्लंघन के तीन लाख मुकदमे वापस लेने का फैसला …

City News Uttar Pradesh

Banda : बिजली कनेक्शन का कब तक करें इंतजार, दो सौ किसान आज भी परेशान..

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़