City News Uttar Pradesh
अवैध गुटखा कारोबार पर कसा शिकंजा : पुलिस का दो जगह छापा, मशीन सहित अधबने गुटखा सामग्री के साथ संचालक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अवैध गुटखा कारोबार पर कसा शिकंजा : पुलिस का दो जगह छापा, मशीन सहित अधबने गुटखा सामग्री के साथ संचालक गिरफ्तार

बांदा। पुलिस व प्रशासन ने लंबे समय कस्बे में संचालित अवैध गुटखा कारोबार पर शिकंजा कसा है। शुक्रवार को एसडीएम विकास यादव, सीओ नरैनी नितिन कुमार के नेतृत्व में एसओजी टीम प्रभारी राकेश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बिसंडा रोड स्थित बहादुर पुरवा के पास और ओरन रोड कृष्णा नगर में छापा मारा। यहां गुटखा बनाने वाली मशीन सहित अधबने गुटखा सामाग्री, नकली सुपारी, तंबाकू को बरामद किया है।

अवैध गुटखा कारोबार पर कसा शिकंजा : पुलिस का दो जगह छापा, मशीन सहित अधबने गुटखा सामग्री के साथ संचालक गिरफ्तार
Screws on illegal gutkha business: Police raided two places, operator arrested with half-made gutkha material including machine

ओरन रोड गुटखा फैक्ट्री संचालक दिलीप कुमार निवासी बिसंडा रोड व उसके एक सहयोगी को हिरासत में लिया गया है। बरामद माल को ट्रक व टैक्सी में भरकर पुलिस थाने ले आई। एसओजी प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि संचालक से पूछताछ की जा रही है।

अवैध गुटखा कारोबार पर कसा शिकंजा : पुलिस का दो जगह छापा, मशीन सहित अधबने गुटखा सामग्री के साथ संचालक गिरफ्तार
Screws on illegal gutkha business: Police raided two places, operator arrested with half-made gutkha material including machine

पकड़ा गया गुटखा व्यापारी बिसंडा रोड में एक व्यक्ति के मकान को किराए में लेकर वहां गुटखा का स्टॉक रखने का काम करता था। एसडीएम विकास यादव ने बताया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।यह अभियान जारी रहेगा। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि काफी समय से अवैध गुटखा फैक्ट्री चलाने की जानकारी मिल रही थी। जिस पर यह कार्रवाई की गई। उधर, छापे की भनक लगते ही कस्बे के विभिन्न स्थानों पर संचालित गुटखा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्तार अंसारी मुस्कराया : हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट नें किया दोष मुक्त

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संभाली कमान: सिसकती कानून व्यवस्था में सुधार की भरी हुंकार

किसान युवक का पैर फिसलने से चेक डैम में डूबकर मौत

राजनीति : यूपी में भी होगा महाराष्ट्र जैसा बड़ा सियासी खेल, ओपी राजभर का दावा- सपा में होगी बड़ी टूट

Banda- दंबगई की हद : तालाब भीटे पर अवैध कब्जा, विरोध में ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

कॉपियों में ‘इमोशनल ब्लैकमेल’ व धमकियां’: बोर्ड मूल्यांकन में ‘चौंकाने’ वाला खुलासा

ब्रेकिंग न्यूज़