City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- तिहरा हत्या कांड:पुलिस चला रही अंधेरे में तीर, कुर्की संभव

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड समेत फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी पुलिस की सभी पांच टीमेंअभी तक हवा में ही हाथ-पांव मार रहीं हैं। उनके तरकश के सारे तीर अंधरे में ही चलने से अभी तक नाकामी ही हाथ लगी हैं। मास्टर माइंड हिस्ट्रीशीटर हत्यारोपी जल्द नहीं पकड़ा गया तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरणागत हो सकती है। फिलहाल पुलिस को उम्मीद है कि सर्विलांस टीम के सहयोग से फरार हत्यारोपी शीघ्र हामारी गिरफ्त में होगें।
शहर के परशुराम तालाब चमरौडी में कांस्टेबल अभिजीत , उसकी मां रमा देवी और बहन निशा की 20 नवंबर की रात करीब 11 बजे चचेरे भाइयों और उनके रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी और डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी।
कांस्टेबल के भाई और पीएसी के प्रशिक्षु जवान सौरभ वर्मा ने कोतवाली नगर में 15 नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दूसरे दिन शाम को पुलिस ने तीन चचेरे भाइयों और भाभियों समेत 10 नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मास्टर माइंड और हिस्ट्रीशीटर सोमचंद्र और उसके भाई धर्मेंद्र सहित पांच हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग सके।
सभी फरार हैं। कोतवाली नगर, एसओजी, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की पांच टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। घटना के बाद से फरार मास्टर माइंड सोमचंद्र समेत धर्मेंद्र, राज उर्फ गोपी, सूरज व महिला शिववती और दो अज्ञात की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर पुलिस कुर्की कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरण में जा सकती है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी में सफलता न मिलने पर हत्यारोपियों की कुर्की कार्रवाई के लिए अदालत से आग्रह किया जाएगा। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द फरार हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। दबिशें दी जा रही हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खेत में धान की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या : एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

भाभी को भइया ने रंगे हाथ पकड़ा था: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को जिंदा जलाया, आशिक भी कातिल

City News Uttar Pradesh

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास : जिले में हो उद्योगों की स्थापना औऱ विकास

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती का उत्तराधिकारी: दूसरे राज्यों के बाद आकाश को यूपी में उतारने की तैयारी, लोकसभा चुनाव होगा अहम रोल

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने मरका और महिला थाने का किया निरीक्षण, अपराधियों की धरपकड़ के दिए निर्देश …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़