29.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग "बेचैन":सरकार की योजनायें शीघ्र जनता को दे "चैन"
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग “बेचैन”:सरकार की योजनायें शीघ्र जनता को दे “चैन”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल सरकार की योजनाओं को जल्दी धरातल पर देखने के लिये बेचैन है। भूमिगत जल संरक्षण के लिये भी बेचैनी है। वह कैसे ? इसकी झलक मासिक बैठक में बुधवार को फिर दिखाई दी। डीएम नें समीक्षा में अधिकारियों से इसी अपनी मंशा को गहराइयों से टटोला और निर्देश दिये।

डीएम अनुराग "बेचैन":सरकार की योजनायें शीघ्र जनता को दे "चैन"
DM Anurag “restless”: Government’s plans to give “peace” to the public soon

इसी क्रम में उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जितने तने हैण्डपम्प हैं उनमें सोकपिट बनवाया जाए। अभियान चलाकर 31 अगस्त तक सोकपिट बनवाये जायें और सूची दें। ट्यूबेलों के भी सोकपिट बनवाये जायें। बेसिक शिक्षाधिकारी को रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य विद्यालयों में समय से पूरा कराने के निर्देश दिये। चेतावनी दी की जो जो भी कार्य कराया गया है उनकी मुख्य विकास अधिकारी से जांच करायेंगे। डीएम नें मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आवंटन कराये जाने तथा स्वरोजगार उपलब्ध कराने को कहा।

डीएम अनुराग "बेचैन":सरकार की योजनायें शीघ्र जनता को दे "चैन"
DM Anurag “restless”: Government’s plans to give “peace” to the public soon

जिलाधिकारी नें मुुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि गौवंशों को छुुट्टा न रहने दिया जाए। खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से गौवंशों को बाडे में रखा जाना सुनिश्चित कराये। पशुओं के जियो टैगिंग का कार्य शत्-प्रतिशत् पूरा किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता होंनी चाहिये। किसानों को समय से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध हो। बिजली आपूर्ति सुचारू से की जाए। फसलों को किसी प्रकार का नुकशान न हो।

डीएम अनुराग "बेचैन":सरकार की योजनायें शीघ्र जनता को दे "चैन"
DM Anurag “restless”: Government’s plans to give “peace” to the public soon

सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, पंचायती राज विभाग, उद्योग बन्धु, श्रम पोर्टल, खादी ग्रामोद्योग, सीएलडीएस, जल निगम, यूपीसिडगो, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि की भी गहन समीक्षा की। निर्देश दिये की शासन की मंशा हर हाल में समय एवं गुणवत्ता से पूर्ण हो।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की हुंकार: बंटवारे की राजनीति खत्म, ‘एक चुनाव’ से बदलेगा भारत का भाग्य !

एसटीएफ मामले में अब शुक्रवार को होगी सुनवाई, 6 जवानों संग एक मुखबिर की हत्या का है मामला

भाद्र अमावस्या पर उमड़ रहा जन सैलाब: गूंज रहा जय कामतानाथ का जयकारा

City News Uttar Pradesh

कलयुग केवल नाम “अधारा” में लापरवाही : फंस गया बेसिक शिक्षा विभाग

चिंतनीय विषय : बांदा में घट रही हैं दुर्लभ काले हिरणों की संख्या !

City News Uttar Pradesh

सीओ बबेरू सौरभ सिंह नें अपराध नियन्त्रण में जड़ा छक्का : वाहन चोर किये गये गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़