City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- नशीला पदार्थ खिलाकर चलती बस में महिला से गैंगरेप की वारदात, फिर सड़क में फेंका….

 

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. देर रात 35 वर्षीय एक महिला नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ चलती बस में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. उसके बाद महिला को बस से नीचे फेंक कर आरोपी फरार हो गए. फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला के साथ गैंगरेप का आरोप बस के चालक और कंडक्टर पर लगा है. पुलिस ने पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस मामले में जांच शुरू कर दी है I

पुलिस के अनुसार, जिला मिर्जापुर निवासी महिला की शादी करीब पांच साल पहले मेरठ में सरधना निवासी युवक से हुई है. अस्पताल में होश आने के बाद पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार रात को भैंसाली बस अड्डे से एक बस में बैठी थी I आरोप है कि बस के परिचालक (कंडक्टर) ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई. इसके बाद चालक-परिचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया I पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के आरोपी महिला को दिल्ली रोड पर मेवला फ्लाईओवर के पास गोशाला के बाहर फेंककर फरार हो गए I

सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया I एएसपी डॉ. ईरज राजा के अनुसार, महिला ने बस के चालक और परिचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है I हम जांच कर रहे हैं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व सीडीआर निकलवाई गई है I जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा I एएसपी के अनुसार अभी तक यह मालूम नहीं हो सका है कि बस सरकारी थी या निजी क्योंकि महिला बेहोश थी इसलिए यह भी अभी कहा नहीं जा सकता है कि दुष्कर्म चलती बस में किया गया I

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022 : अमित शाह ने कहा, पहले और दूसरे चरण में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ

City News Uttar Pradesh

हरिजन बस्ती में आग की लपटों में सुलग गया “आशियाना”: कांग्रेस ने थामा गरीब का हाथ !

City News Uttar Pradesh

विधायक और ब्लॉक प्रमुख की मेहनत रंग लाई: मानिकपुर को मिला “बहुप्रतीक्षित बाईपास”

वाहन स्वामी पर दर्ज की जाएगी एफआईआर: एआरटीओ

City News Uttar Pradesh

बांदा के गौरव बने ऋषभ ने यूपीएससी में फहराया परचम, पढ़िए सफलता की कहानी

City News Uttar Pradesh

मंडी समिति में अराजकता : भयभीत व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, एसपी को दिया दुखड़े की पाती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़