28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
तालाब किनारे फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

तालाब किनारे फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संदिग्ध हालात में मजदूर का शव तालाब किनारे फंदे से लटका मिला। छाले व जले के निशान मिलने पर परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


देहात कोतवाली के ग्राम पचनेही निवासी मजदूर रामलखन प्रजापति रविवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से सुबह शहर जाने को निकले थे। रात में वापस नहीं आए। स्वजन उनकी खोजबीन करते रहे। सोमवार सुबह करीब दस बजे उनका शव ग्रामीणों को घर से करीब एक किलोमीटर दूर तालाब किनारे बबूल के पेड़ पर साफी के फंदे से लटका मिला।

तालाब किनारे फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
The body of the laborer was found hanging by the noose on the banks of the pond, the family members accused of murder

ग्रामीणों ने पुलिस व स्वजन को घटना की सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। चचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि भूमिहीन होने से मजदूरी कर घर का खर्च चलाता है। उन्होंने बताया कि उनकी गांव में किसी से रंजिश नहीं है। लेकिन, सीने व हाथों में छाले मिले हैं। गले में भी जले के जैसे निशान मिले हैं। इससे करंट लगाकर मारने के बाद शव फंदे में लटकाने की आशंका लग रही है। कोतवाली निरीक्षक बृजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली विभाग में “घी” की बहार : मंडल की जर्जर लाइनों का 396 करोड़ से होरहा कायाकल्प

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें किया रेड एलर्ट: बिजली विभाग की हड़ताल से निपटने के निर्देश

आठ महीने पुरानी ‘पथराई सीमेंट’ से ‘राछा’ में बन रही सड़क: विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल

City News Uttar Pradesh Desk

गैस रिफलिंग करते समय सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप, वैन और टेंपो जलकर हुए कबाड़

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में शुगर, बीपी, फैटी लीवर, हृदय रोग की चपेट में आ रहे बच्चे

City News Uttar Pradesh

शराबी पिया देख, दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार: बैरंग लौटी बरात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़