City News Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा सत्र में गूंजा बांदा जिले में बेधड़क चल रहा अवैध खनन और ओवर लोडिंग
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा सत्र में गूंजा बांदा जिले में बेधड़क चल रहे अवैध खनन और ओवर लोडिंग का मुद्दा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में बुंदेलखंड के मुद्दे उठाए। बांदा जनपद में बेधड़क चल रहा अवैध खनन और ओवर लोडिंग विधान सभा सत्र में पहले ही दिन गूंज उठा। अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सहित कई अन्य मुद्दे भी गूंजे। जनपद के इकलौते सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर संशोधन प्रस्ताव में ये मुद्दे उठाए।

यूपी विधानसभा सत्र में गूंजा बांदा जिले में बेधड़क चल रहा अवैध खनन और ओवर लोडिंग
Illegal mining and overloading going on fearlessly in Gunja Banda district in UP assembly session

सोमवार को विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई। इसी दौरान सपा विधायकों ने अभिभाषण में अपने क्षेत्रों की तमाम समस्याओं को शामिल न किए जाने पर विरोध जताया। साथ ही अभिभाषण को संशोधित करने के लिए अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बबेरू (बांदा) विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि बांदा जनपद में सभी खदानों में अवैध खनन और पोकलैंड मशीनों से मानक के विपरीत 20 से 25 फीट गहराई तक खनन और ओवर लोडिंग को राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल नहीं किया गया, यह खेदजनक है। यह भी कहा कि अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को पूरा करने का उल्लेख भी नहीं है।

यूपी विधानसभा सत्र में गूंजा बांदा जिले में बेधड़क चल रहा अवैध खनन और ओवर लोडिंग
Illegal mining and overloading going on fearlessly in Gunja Banda district in UP assembly session

मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों को पूरी क्षमता से चलाने, डॉक्टरों की तैनाती, बुंदेलखंड के तालाबों, पोखरों को पर्याप्त पानी से भरने, किसानों को निजी नलकूपों में मुफ्त बिजली देने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का स्थायीकरण आदि को भी राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल नहीं किया गया।


सपा विधायक ने बांदा जनपद में अन्ना प्रथा को खत्म कर गोशालाओं में भूसा-चारा, पानी की व्यवस्था, जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त व चौड़ीकरण, मरका और दांदौ घाट में निर्माणाधीन पुलों को पूरा करने, बांदा-बबेरू और बांदा-चिल्ला सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, जनपद में घर-घर नल योजना में खोदवाई गई सीसी सड़कों को ठीक कराने, बबेरू क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, बांदा कृषि विश्वविद्यालय में की गई भर्तियों में एससी/ओबीसी आरक्षण खत्म करने आदि मुद्दे भी अभिभाषण में शामिल न होने पर विधायक ने खेद जताया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बस में गांजा पी रहे चालक का वीडियो हुआ वायरल, जांच के बाद की जाएगी सख्त कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में लुटेरों का गैंग सक्रिय : नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक चालक से लूटे 50 हजार

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग पटेल नें दिया मंत्र : “हारिये न हिम्मत विसारिये न राम को” ! …

City News Uttar Pradesh

News : सीएम योगी ने कसा तंज- बोले, यूपी में माफियाओं की छाती पर चल रहे बुल्डोजर तो शरण देने वालों के पेट में हो रहा दर्द

City News Uttar Pradesh

घर के अंदर ‘गन फैक्ट्री’ : तैयार हो रहे थे तमंचे, हथियारों का जखीरा हुआ बरामद

संचारी रोगो के कारण प्रशासन परेशान, क्या सिर्फ बैठक से होगा निदान ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़