City News Uttar Pradesh
माफियाओं में खलबली : ओवरलोड मौरंग लदे डंपर व ट्रक पकड़े जाने के डर से चालक लावारिस छोड़ भागे
उत्तर प्रदेश

माफियाओं में खलबली : ओवरलोड मौरंग लदे डंपर व ट्रक पकड़े जाने के डर से चालक लावारिस छोड़ भागे

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला प्रशासन की टीम ओवरलोडिंग के खिलाफ जांच अभियान चला रही है। टीम के पहुंचने के खबर लगने पर ओवरलोड डंपर व ट्रक छोड़ चालक भाग निकले। सौंता गांव के पास पुलिस ने लावारिस खड़े मौरंग लदे वाहन जब्त कर लिए।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने टास्क फोर्स का गठन किया है। एसडीएम व सीओ के साथ परिवहन विभाग और आरटीओ के अधिकारियों की टीम गठित की गई है। आधी रात बाद उतरने वाली टीम लगातार अभियान चला रही है।

माफियाओं में खलबली : ओवरलोड मौरंग लदे डंपर व ट्रक पकड़े जाने के डर से चालक लावारिस छोड़ भागे
Panic among mafia: Drivers ran away unattended for fear of being caught with overloaded dumpers and trucks

मंगलवार देर रात टीम के कालिंजर क्षेत्र में जांच के लिए पहुंचने की खबर फैल गई। जिसके बाद ओवरलोड वाहन चालकों में सनसनी फैल गई। माफिया के कहने पर कुछ चालक अपने वाहन छोड़ कर भाग निकले। गश्त को निकली कालिंजर पुलिस ने सौंता गांव के पास लावारिस खड़े एक डंपर व दो ट्रकों को जब्त कर लिया। तीनों में कोई चालक या खलासी नहीं मिला। मौरंग ओवरलोड लदी थी। पुलिस ने एसडीएम व खनिज विभाग को सूचना दी है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की जन चौपालें : समस्याओं के निदान के साथ नीतियों का बखान

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के किसान हरे सोने से होंगे ‘मालामाल’ : पथरीली धरती ‘सोना’ उगाने का अनोखा प्रयोग

डीएम अनुराग की सख्त मासिक समीक्षा : पाई कमियां, रोका वेतन …

मौसम बन गया “खलनायक” : फसलें बर्बाद, “हाय राम की तड़प भरी गूंज”

यूपी में पुलिस पर फिर चली गोली : दो भाइयों विवाद निपटाने गए दारोगा की गोली मारकर हत्या …

मंत्री रामकेश बोले पीएम मोदी को मेरी उम्र लगे: उन्हें बताया आधुनिक भारत का विश्वकर्मा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़