City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री नें आठ बच्चियों का केक काट मनाया जन्म दिन : बोले “हैप्पी बर्थडे टू यू”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिला जिला अस्पताल में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें आठ बच्चियों का केक काट कर जन्म दिन मनाया। बोले “हैप्पी बर्थ डे टू यू”। यह आयोजन ‘‘नवेली-बुन्देली’’ ‘‘कन्या जन्मोत्सव’’ कार्यक्रम के तहत हुआ। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें केक काटा एंव अध्यक्षता की।

जल शक्ति मंत्री नें आठ बच्चियों का केक काट मनाया जन्म दिन : बोले "हैप्पी बर्थडे टू यू"
Jal Shakti Minister celebrated the birthday of eight girls by cutting the cake: said “Happy Birthday to you”

जिले में “नवेली बुंदेली” की अनूठी पहल डीएम अनुराग नें की है। ताकि नवजात बच्चियां आगे चलकर इच्छा अनुसार अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगी। जिससे लोग बच्चियां बोझ न समझे। इस अभियान के अंतर्गत बच्चियां पढ़ लिख कर अपने पैरों में खड़े हो नाम रोशन करेंगी। जिलाधिकारी ने मंत्री जी को बताया कि अभी तक जनपद में 3510 कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया जा चुका है।

जल शक्ति मंत्री नें आठ बच्चियों का केक काट मनाया जन्म दिन : बोले "हैप्पी बर्थडे टू यू"
Jal Shakti Minister celebrated the birthday of eight girls by cutting the cake: said “Happy Birthday to you”

डीएम ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। ‘‘नवेली-बुन्देली’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि बालक-बालिकाओं के बीच बढ रहे लैंगिग भेदभाव को कम करना। बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं से लाभान्वित कराना।

जल शक्ति मंत्री नें आठ बच्चियों का केक काट मनाया जन्म दिन : बोले "हैप्पी बर्थडे टू यू"
Jal Shakti Minister celebrated the birthday of eight girls by cutting the cake: said “Happy Birthday to you”

अभिभावकों का बालिकाओं के प्रति सम्मान बढाना, कन्या भ्रूण हत्या पर नियंत्रण करना। इस कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां इस प्रकार हैं। संस्थागत, गैर संस्थागत जन्मी बालिकाओं का ‘‘नवेली-बुन्देली’’ कन्या जन्मोत्सव मनाया जा रहा है और कन्या जन्मोत्सव के दौरान केक भी काटा जा रहा है।

जल शक्ति मंत्री नें आठ बच्चियों का केक काट मनाया जन्म दिन : बोले "हैप्पी बर्थडे टू यू"
Jal Shakti Minister celebrated the birthday of eight girls by cutting the cake: said “Happy Birthday to you”

इस अवसर पर जल शक्ति राज्यमंत्री के साथ जिला अध्यक्ष संजय सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल , महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता मौजूद रही। इसदौरान 8 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया और उन बच्चियों के सुनहरे भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर बच्चियों के परिवारी जन मौजूद रहें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : समाजवादी पार्टी ने महर्षि कश्यप और निषादराज की मनाई जयंती …

बांदा डीएम की गिरफ्तारी के लिये हाईकोर्ट नें जारी किया वारंट : 25 जुलाई को पेश होने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: लिफ्ट देने के बहाने बैठाया था वाहन में, डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग हुये कठोर : जब देखी राजस्व वसूली काफी कमजोर ! …

City News Uttar Pradesh

दहेज के लिए नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाला: पत‍ि समेत सात के खि‍लाफ मुकदमा दर्ज

डीएम व अधिकारियों का एक साथ निरीक्षण : देश के प्रधानमंत्री व अपने तहसील का नाम नहीं बता सके विद्यालयों के छात्र, पाठन की स्थिति बेहद खराब मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज

ब्रेकिंग न्यूज़