City News Uttar Pradesh
एमएलसी चुनाव टिकट की गर्माहट : रमेश मिश्रा की जगह युवराज को क्या मिलेगा टिकट ?
Other

एमएलसी चुनाव टिकट की गर्माहट : रमेश मिश्रा की जगह युवराज को क्या मिलेगा टिकट ?

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानपरिषद के निवर्तमान सदस्य रमेश मिश्रा को पुनः बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा स्थानीय निकाय एमएल सी का टिकट मिलना टेढ़ी खीर सा बन गया हैं। इनकी बालू माफिया की कुचर्चित छवि टिकट हासिल करने के मार्ग में बाधा बन गई है ?

एमएलसी चुनाव टिकट की गर्माहट : रमेश मिश्रा की जगह युवराज को क्या मिलेगा टिकट ?
Heat of MLC election ticket: What ticket will Yuvraj get instead of Ramesh Mishra?

दरअसल वर्तमान में पूर्व विधायक एंव विधान परिषद सदस्य रहे युवराज सिंह का नाम आखिरी दौर पर भाजपा के विचार मंथन लिस्ट में सबसे ऊपर है ! सूत्र बताते हैं की उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, बुंदेलखंड के क्षेत्रीय प्रभारी मानवेंद्र सिंह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह की भी सहमति युवराज सिंह के पक्ष में हैं !

Heat of MLC election ticket: What ticket will Yuvraj get instead of Ramesh Mishra ?

वैसे भी युवराज सिंह की पहुंच केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह तक व्यक्तिगत तौर पर बताई जाती हैं। अमित शाह की ही सहमति पर उन्हें हमीरपुर जिले से हुये विधानसभा के उप चुनाव में टिकट मिला था और वह जीते भी। इस विधानसभा चुनाव में इनका टिकट जो कटा उस संदर्भ में यही कयास लग रहें हैं की उन्हें स्थानीय निकाय से विधानसभा का चुनाव लड़ाना था।

एमएलसी चुनाव टिकट की गर्माहट : रमेश मिश्रा की जगह युवराज को क्या मिलेगा टिकट ?
Heat of MLC election ticket: What ticket will Yuvraj get instead of Ramesh Mishra ?

वैसे भी बालू के अवैध खनन में सीबीआई के राडार पर रहे निवर्तमान एमएलसी रमेश मिश्रा का कार्यकाल सिर्फ बालू कारोबार तक ही सीमित और कुचर्चां में रहा। वह रचनात्मक कार्यों में जनता में अपनी साफ सुथरी छवि बनाने में नाकामयाब से रहे।
इन राजनीतिक हालातों में युवराज सिंह टिकट हासिल करने में “युवराज” साबित हो जाये तो कोई “आश्चर्य” नहीं होगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में हर्ष का माहौल: बेटी ऋचा भी सूर्य मिशन आदित्य एल1 में शामिल

City News Uttar Pradesh

केन-बेतवा गठजोड़ का शिलान्यास, पीएम के लिये कहीं बन न जाये सपना !

City News Uttar Pradesh

बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थी “नवाब की बेगमें”

Banda : बढ़ता कोरोना, डीएम आनंद व्यवस्था को लेकर सख्त, बैठक कर की समीक्षा ! …

मानसून सक्रिय होंने से बारिश बनी “राहत”: नौ साल बाद सबसे ठंडा दिन

सांसद कृष्णा देवी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपा पत्र: बुनियादी जनसमस्याओं पर घिरी ‘व्यवस्था’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़