City News Uttar Pradesh
सांसद कृष्णा देवी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपा पत्र: बुनियादी जनसमस्याओं पर घिरी 'व्यवस्था'
Other

सांसद कृष्णा देवी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपा पत्र: बुनियादी जनसमस्याओं पर घिरी ‘व्यवस्था’

होली पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || राजेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस बांदा ) विज्ञापन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सक्रिय रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र की सपा सांसद कृष्णा देवी पटेल से बबेरू स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत मांग पत्र सौंपा। बाढ़ सुरक्षा, निजी स्कूलों की मनमानी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था और महिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं सहित कई अहम समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

सांसद कृष्णा देवी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपा पत्र: बुनियादी जनसमस्याओं पर घिरी 'व्यवस्था'

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि केन नदी पर बना तटबंध अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। बरसात के मौसम में इसके टूटने की आशंका बनी रहती है, जिससे शहर के दर्जनों मोहल्लों में बाढ़ का गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं और जन-धन की भारी क्षति संभव है। उन्होंने मांग की कि तटबंध की तकनीकी जांच कराकर तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि संभावित आपदा को रोका जा सके। उन्होंने इसे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए प्राथमिकता देने की अपील की।

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || अशोक त्रिपाठी जीतू ( वजिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, बांदा ) विज्ञापन

मांग पत्र में निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही कथित मनमानी फीस वसूली का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। राजेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि कई निजी स्कूल अभिभावकों से अत्यधिक शुल्क वसूल रहे हैं और बच्चों को कॉपी-किताबें व अन्य शैक्षणिक सामग्री स्कूल से ही ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि अवकाश के दिनों में भी फीस ली जाती है और हर वर्ष पाठ्यक्रम बदलने से अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। कांग्रेस ने इस पर प्रभावी नियंत्रण और स्पष्ट नियम लागू करने की मांग की।

सांसद कृष्णा देवी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपा पत्र: बुनियादी जनसमस्याओं पर घिरी 'व्यवस्था'

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकांश चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिससे मरीजों को निजी क्लीनिकों में इलाज के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त जांच मशीनें उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण मरीजों को निजी लैब में महंगे टेस्ट करवाने पड़ते हैं। सपा सांसद कृष्णा देवी पटेल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे संबंधित स्थानों का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। मुलाकात के दौरान कांग्रेस परिवार की ओर से होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh - विज्ञापन

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || शरद मिश्रा संपादक ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh ) विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ऑपरेशन क्लीन के तहत एक अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

बांदा : कलाई पर सजेंगी संगीत वाली राखियां, रक्षाबंधन के लिए बाजार गुलजार

City News Uttar Pradesh

Banda- मेडिकल कालेज में नर्सिंग, सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ !

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी की साख दांव पर? क्या एमएलसी का टिकट पाने में रमेश मिश्रा होंगे कामयाब ?

इटावा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर युवक और किशोरी को कुचला

City News Uttar Pradesh

आप सभी देशवासियों एंव प्रदेश वासियों एंव छेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज पर्व की बहुत -बहुत बधाई एंव शुभकामनाएं | रामकेश निषाद, जल शक्ति राज्य मंत्री – उत्तर प्रदेश सरकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़