विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू कस्बे में चल रहे ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहला सेमीफाइनल मैच प्रयागराज औऱ हरियाणा टीम के बीच खेला गया। हरियाणा ने प्रयागराज को 9 विकेट से हराया। सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

खेल के इस मौके पर चित्रकूट मंडल के आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी अजय सिंह, मानिकपुर के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा एवं पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, शिव शंकर सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, एवं स्थानीय पत्रकारों के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया।

प्रयागराज टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 112 रन बनाए। हरियाणा के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से 113 रन बना कर मैच जीत लिया।
इसी के साथ फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा टीम के अमन यादव नें 37 बाल में 67 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और चार छक्के शामिल है। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
