- विनोद मिश्रा
बांदा। जनपद मुख्यालय व तहसील मुख्यालयों में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वादों का निस्तारण करते हुए 88 जोड़ों को विदाई दी गई। इसके साथ ही आपसी सुलह-समझौते के आधार पर 32173 वाद निस्तारित किए गए। जिसमें कुल 2003000 रुपए अर्थदंड के रूप में आरोपित किए गए। इसी प्रकार से मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण में 13928000 रुपए आरोपित किए गए। इस तरह कुल 32215 व्यक्ति लाभांवित हुए।
जिला जज गजेंद्र कुमार ने लोक अदालत का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके बाद लोक अदालत की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें जिला जज द्वारा 22 वाद सुलह-समझौते के माध्यम से 8 हजार रुपए अर्थदंड के साथ निस्तारित किए। इसी प्रकार से परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नीरज कुमार द्वारा 88 वाद निस्तारित करते हुए उन्हें न्यायालय से विदा किया गया। न्यायिक अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने 42 वाद मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा निस्तारित किए गए तथा 13928000 रुपए बीमा कंपनियों से पीड़ित पक्षों को दिलाया गया। इसी क्रम में न्यायिक अधिकारी मो. अशरफ द्वारा 1, मोहम्मद कमरुज्जमा खान द्वारा 19, अनु सक्सेना द्वारा 2, नुपुर द्वारा एक, ऋषि कुमार द्वारा 73 वाद निस्तारित किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में सर्वाधिक 686 मामले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारतेंदु प्रकाश गुप्ता द्वारा निस्तारित किए गए तथा 162600 रुपए अर्थदंड आरोपित किया गया।

इसी प्रकार से अन्य न्यायिक अधिकारियों में नदीम अनवर द्वारा 46 वाद उत्तराधिकार से संबंधित 11, दीवानी वाद 2 व लघु आपराधिक वाद 33 निस्तारित करते हुए 22331168 रुपए उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए गए। 7500 रुपए अर्थदंड आरोपित किया गया। न्यायिक अधिकारी प्रेम बहादुर रेलवे द्वारा 121 वाद, गरिमा सिंह द्वारा 232 वाद, सुश्री सौम्या मिश्रा द्वारा 58 वाद, सुश्री शालिनी द्वारा 32 वाद, सुश्री मनीषा साहू द्वारा 32 वाद, सुश्री कंचन द्वारा 52, नितिन सिंह अतर्रा द्वारा 69 वाद, सौरभ आनंद बबेरू द्वारा 37 वाद व न्यायिक अधिकारी रामकिशोर तिवारी द्वारा 20 वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए। इसी प्रकार से राजस्व विभाग के सभी न्यायालयों द्वारा कुल 30185 वाद निस्तारित किए गए। केन कैनाल के 8 वाद निस्तारित किए गए। इसी प्रकार से बैंक द्वारा कुल 289 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 45522840 रुपए पक्षकारों द्वारा वसूल किए गए। बीएसएनएल के 47 वाद निस्तारित करते हुए 108076 रुपए वसूल किए गए। लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में कमलेश दुबे अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत, ब्रजमोहन सिंह अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, राजीव निगम जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 60384 वाद निस्तारण के लिए नियत किए गए थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
