City News Uttar Pradesh
बांदा : यमुना नदी में बह गया पुल से गिरा ट्रक, एक शव बरामद, बाकियों की तलाश के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ
उत्तर प्रदेश

बांदा : यमुना नदी में बह गया पुल से गिरा ट्रक, एक शव बरामद, बाकियों की तलाश के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा-फतेहपुर सीमा में बना पांटून (पीपे) पुल से धान भरा ट्रक रेलिंग तोड़कर यमुना नदी में गिर गया। हादसे में अभी एक युवक का शव बरामद हुआ है। दोनों जनपद की सीमा से जुड़े थानों की पुलिस अन्य लोगों की खोजबीन के लिए नदी में तलाशी अभियान चला रही है, जिसके लिए गोताखोरों व स्टीमर लगाए गए हैं। हालांकि अभी सीमा विवाद बना हुआ है और अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि ट्रक में कितने लोग सवार थे।

बांदा : यमुना नदी में बह गया पुल से गिरा ट्रक, एक शव बरामद, बाकियों की तलाश के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ
Banda: Truck fell from bridge washed away in Yamuna river, one body recovered, NDRF called to search for rest

बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के गलौली गांव व फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव में पांटूनपुल आवागमन के लिए बना है। बांदा की ओर से धान लेकर जा रहा एक पुल दोनों जनपदों की सीमा के बीच में पुल क्षतिग्रस्त होने से ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में पलट गया। राहगीरों ने पुल की रेलिंग टूटी होने से जसपुरा पुलिस को मामले की सूचना दी। इस बीच पुल पर आवागमन रुक गया और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रभारी सीओ राकेश कुमार सिंह व थाने का पुलिस बल के अलावा दूसरी ओर से जाफरगंज सीओ सदर संजय सिंह, वहां के थाना प्रभारी सतीश कुमार भी पहुंच गए।

बांदा : यमुना नदी में बह गया पुल से गिरा ट्रक, एक शव बरामद, बाकियों की तलाश के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ
Banda: Truck fell from bridge washed away in Yamuna river, one body recovered, NDRF called to search for rest

ट्रक नदी में बहता नजर आया तो बचाव कार्य शुरू कराया गया। गोताखोर महेश, सभाजीत व राकेश को पानी में उतारा गया। स्टीमर से भी खोजबीन शुरू कराई गई। इस बीच नदी में बह रहे ट्रक में फंसे युवक का हाथ दिखाई दिया। इसपर फतेहपुर के जाफरगंज थाने की पुलिस ने ट्रक में फंसे युवक काे बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है, उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है।

बांदा : यमुना नदी में बह गया पुल से गिरा ट्रक, एक शव बरामद, बाकियों की तलाश के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ
Banda: Truck fell from bridge washed away in Yamuna river, one body recovered, NDRF called to search for rest

बांदा के जसपुरा थाना व फतेहपुर के जाफरगंज थाने की पुलिस यमुना नदी में खोजबीन करा रही है। घटना को लेकर मामला अभी सीमा विवाद बना हुआ है। सीओ राकेश कुमार ने बताया कि अभी रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि ट्रक में कितने लोग सवार थे। रेस्क्यू पूरा होने के बाद तय होगा कि घटना किस सीमा में हुई है। एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को मदद के लिए सूचना दी गई है और हाइड्रा मशीन मंगाई गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिंचाई विभाग की ‘धांधली’ से फटी नहर: मरम्मत के नाम पर ‘करोड़ों’ खेल, किसान बर्बाद !

City News Uttar Pradesh

महंत ओंकारदास का बड़ा संकल्प: मृत्यु के बाद भी करेंगे मानव सेवा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘आशाओं’ को बताया ‘स्वास्थ्य विभाग की रीढ़’: उत्कृष्ट कार्य पर मिला ‘सम्मान’

City News Uttar Pradesh

पेयजल संकट की भयावह दस्तक: निकम्में विभाग के होश फाख्ता !

बड़ी खबर : यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, बोले- सीट पार्टी तय करेगी, इस बार भी 300 पार पहुंचेगी भाजपा

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें फिर ‘जड़ा छक्का’: 3.53 करोड़ की ‘परियोजनाओं’ से फिर लिखा ‘अध्याय’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़