- विनोद मिश्रा
बांदा। शुक्रवार को जनपद के महिला अस्पताल में शुक्रवार को नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव के तहत जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने समारोह पूर्वक आठ नन्हीं परियों का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। इसके साथ ही बच्चियों की माताओं को जन्म प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।

आखिर में जिलाधिकारी ने 75 प्रतिशत प्लस मतदान कराने के लिए बेटियों के परिवारीजनों, उनके मित्रों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों और अन्य उपस्थित लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिन माताओं को बेटियों का जन्म प्रमाण पत्र सौंपा गया उनमें कुुसमा देवी, सुमन देवी, ज्योति, सुमन, स्वीटी, प्रीती, पूजा, मोनिका आदि शामिल रहीं।

– जिला अस्पताल में नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि नवेली बुन्देली नामक कन्या जन्मोत्सव का अभिनव कार्यक्रम जनपद में 25 दिसम्बर 2021 से मनाया जा रहा है और उस कन्या एवं उसकी माता को केन्द्र व राज्य सरकार से मिलने वाली विभिन्न लाभपरक योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है। यह अभिनव पहल गांव और शहर में अत्यन्न लोकप्रिय हो चुकी है और अब लोग बच्ची के जन्मोत्सव पर गौरवान्वित महसूस करने लगे हैं। जनपद में 25 दिसम्बर से अभी तक 1868 कन्याओं का जन्मोत्सव मानाया जा चुका है। यह लगातार जारी रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि बेेटियों को हमारी यह योजना हमारे समाज तथा राष्ट्र को सशक्त बनायेंगी, क्योंकि बेटियां एक नही बल्कि दो कुलों को चलाती हैं। ‘वह झूंमता हुआ आंगन किलकारियां कहां से लाओगे, यदि बेटियां नही होंगी तो अपने बेटों के लिए बहुुएं कहां से लाओगे। इसीलिए बेटियों की परवरिश अच्छी करें। उसे अच्छी शिक्षा दें। ताकि आगे चलकर हमारे जिले के साथ-साथ वह प्रदेश एवं देश में अपना नाम रोशन करेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने के लिए सभी को स्लोगन के माध्यम से संकल्प दिलाया।

‘वोट करेंगे-वोट करेंगे, दारू-मुर्गा पर चोट करेंगे’, ‘23 फरवरी को वोट करेंगे, लोकतंत्र मजबूत करेंगे’, ‘नोट भेंट पर चोट करेंगे, निर्भय होकर वोट करेंगे’, ‘भय लालच बिन वोट करेंगे, घूंघट की ओट से वोट करेंगे’, ‘सारे काम छोड दो, 23 फरवरी को वोट दो’, ‘पहले मतदान फिर जलपान’, ‘सारे काम छोड देई, चला सखी वोट देई’, ‘बांदा जनपद का ऐलान, प्लस 75 हो मतदान’, ‘दादी-दादी बूथ पे जाना, अपना वोट डाल के आना’, ‘मम्मी-पापा बूथ पे जाना, अपना वोट डाल के आना’, ‘दीदी-भइया बूथ पे जाना, अपना वोट डाल के आना’, ‘सारे काम छोड दो, सबसे पहले वोट दो’, ‘न नशे से न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से’ इत्यादि स्लोगन गाये गये। कार्यक्रम में एडिसनल सीएमओ संजय सहवाल, डा. चारू, डा.0 विनीत सचान, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल, इन्द्रवीर सिंह सहित सम्बन्धित डाक्टर्स एवं नर्स उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
