- विनोद मिश्रा
बांदा। रोडवेज की बसें चुनाव और माघ मेले का आनंद ले रहीं हैं और आम यात्रियों को बाय -वाय कर दिया है। यात्रायें ग्रहण की शिकार हैं।

मंडल के चार डिपो बांदा, हमीरपुर, राठ और महोबा से रोडवेज बसें 93 कम हो गईं। ये सभी बसें पहले चरण का चुनाव कराने और माघ मेला में यात्रियों को लाने ले जाने के लिए गैर जनपद भेजी गई हैं। विभिन्न रूटों से बसों की कटौती किए जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा फतेहपुर, कानपुर, महोबा, हमीरपुर रूट की बसें प्रभावित हैं। बसों का संकट पांच दिन तक और रहेगा।

बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है। पहले चरण का चुनाव कराने के लिए पुलिस व होमगार्डों को लेकर मेरठ, बागपत, सिकंदराबाद, अलीगढ़ के लिए बसें भेजी गई हैं। ये 10 फरवरी को मतदान के बाद 12 फरवरी को लौटेंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूटधाम मंडल अशोक कुमार ने कहा कि जिन मार्गों से बसें हटाई गईं हैं, उनमें अन्य बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। माघ मेले में लगी बसों को अब अन्य मार्गों में लगाया जाएगा। मंडल के रोडवेज बेड़े में 394 बसें हैं। इनमें 40 बसें जर्जर हैं। ये आए दिन वर्कशाप में खड़ी रहती हैं। सड़क पर 254 बसें ही दौड़ रही थीं। इनमें भी कटौती हो गई, क्योंकि 66 बसें चुनाव और 27 बसें माघ मेला में लगा दी गईं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
