City News Uttar Pradesh
डीएम के निर्देश पर खुला पूर्व में संचालित पंचायत भवन का ताला, कमरे से हटवाई गई निष्प्रयोज सामग्री
उत्तर प्रदेश

डीएम के निर्देश पर खुला पूर्व में संचालित पंचायत भवन का ताला, कमरे से हटवाई गई निष्प्रयोज सामग्री

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान दिए गए आदेश में ब्लाक परिसर के अंदर पूर्व में संचालित रहे पंचायत उद्योग भवन का वर्षाे से बन्द ताला खुलवाया गया।कमरे के अंदर पंचायत विभाग की निष्प्रयोज सामग्री को हटवाए जाने का कार्य किया गया।


लगभग दो दशक से लगातार सहायक विकास अधिकारी नरैनी पंचायत कार्यालय में ताला लगा हुआ था।पूर्व के दिनों में ब्लाक के निरीक्षण पर आए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सहायक विकास अधिकारी के कार्यलय का निरीक्षण किया।इस दौरान कार्यालय के कमरे का ताला लगा हुआ पाए जाने पर मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। मौके पर मौजूद सहायक विकास अधिकारी पंचायत निरंजन शुक्ला ने बताया कि पूर्व में इस कार्यालय में पंचायत उद्योग से जुड़ी गतिविधियो का संचालन व लोगो को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाता रहा हैं। वर्ष 2004 से विभाग द्वारा उक्त योजना के संचालन का कार्य बन्द कर दिया गया। तभी भवन में ताला लगा हुआ था।कमरे के अंदर प्रशिक्षण सामग्री रखी हुई थी।

डीएम के निर्देश पर खुला पूर्व में संचालित पंचायत भवन का ताला, कमरे से हटवाई गई निष्प्रयोज सामग्री
On the instructions of the DM, the lock of the Panchayat building

जिलाधिकारी के आदेश पर पहुचे तहसील परशुराम व खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल,सहायक खण्ड विकास अधिकारी निरंजन शुक्ला,आदि लोगो की मौजूदगी ताला खोला गया।अंदर रखी सामग्री को सुरक्षित रखवा दिया गया। तहसीलदार परशुराम ने बताया कि जल्द ही नीलामी प्रक्रिया के तहत पूरी सामग्री को नीलाम किये जाने का कार्य किया जाएगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदान साड़ी खंड एक में भाजपा के पूर्व सांसद की ‘डकैती’ ? प्रशासन बना धृतराष्ट्र !

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि का ‘नववर्ष’ समारोह: सौहार्द, संवाद और संकल्प का बना ‘संगम’

City News Uttar Pradesh

सांसद के सौतेलेपन की मंशा नें बांदा को औधोगिक विकास में बना दिया “ठन -ठन गोपाल” ?

City News Uttar Pradesh

पूर्व “विधायक दलजीत का करवा चौथ हुआ चर्चित”: देवी “पूजन के साथ पौध रोपण” का संदेश

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का समाधान दिवस: तहसील निरीक्षण से प्रशासनिक महकमे में हलचल

मौत के तारों के नीचे ‘जिंदगी’: मंडरा रहा ‘काल’, विभागीय लापरवाही ‘बेनकाब’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़