26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
खतरनाक स्थिति में पहुंच रहा कोरोना, 51 केस मिले पाजिटिव, जनपद में कोरोना संख्या बढ़कर हुई 168
उत्तर प्रदेश

खतरनाक स्थिति में पहुंच रहा कोरोना, 51 केस मिले पाजिटिव, जनपद में कोरोना संख्या बढ़कर हुई 168

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। बेकाबू होते जा रहे हालात की तरफ स्वास्थ्य विभाग का कोई ध्यान नहीं है। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। रविवार को जब जांच रिपोर्ट आई तो 51 कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। यह संख्या संक्रमण की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जिले में 168 कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंच गई है।

खतरनाक स्थिति में पहुंच रहा कोरोना, 51 केस मिले पाजिटिव, जनपद में कोरोना संख्या बढ़कर हुई 168
Corona reaching dangerous condition, 51 cases found positive, corona number increased to 168 in the district

बहुत ही तेजी के साथ कोरोना की तीसरी लहर ने अपना प्रकोप दिखाया है। प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में मरीज जांच के दौरान मिल रहे हैं। जिले में 168 पाजिटिव केस सक्रिय हैं। हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। पिछले चार दिनों से संक्रमण की रफ्तार एकबारगी तेज हो गई है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 51 पाजिटिव केस मिले हैं। पाजिटिव केस जहां मिले हैं, इनमें नरैनी, तिंदवारा, बबेरू, स्योढ़ा और अकेले 47 बांदा शहर के हैं। मेडिकल कालेज, बलखंडीनाका, स्वराज कालोनी, कालूकुआं और सिविल लाइन में भी पाजिटिव केस मिले हैं। 10 मरीज होम आईसोलेषन से डिस्चार्ज हुए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 443 हेल्थ वर्कर और 259 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के 366लोगों को सतर्कता डोज यानी कि बूस्टर डोल लगाई गई है।

– स्वास्थ्य विभाग रोकथाम के नहीं कर रहा उपाय

इधर, कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन इसकी रोकथाम के लिए इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी महज कागजी घोड़े दौड़ा रहे हैं। अगर यही हालात रहे तो कोरोना संक्रमण खतरनाक साबित हो सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में कोई भी मास्क लगाकर नहीं पहुंच रहा है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने स्वास्थ मंत्री को मेडिकल कालेज सहित स्वास्थ सेवाओं की बताई कमियां

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें दशहरा पर्व पर सर्व समाज की खुशहाली का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश औए डीएम आनंद नें शिक्षकों का किया सम्मान …

City News Uttar Pradesh

सिस्टम के ‘निकम्मेपन’ की खुली पोल: हाईवे के गड्ढे ने मचाया तांडव ?

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश की बड़ी सौगात: 15.84 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का पुल, पहली किश्त जारी

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा पटेल द्वारा ‘बुंदेलखंड’ में ‘रेल क्रांति’ की मांग: केंद्रीय मंत्री से की ‘मुलाकात’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़