City News Uttar Pradesh
अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़, पांच अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नव वर्ष के पहले दिन चिल्ला पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। मौके से पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बांदा : अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़, पांच अभियुक्त गिरफ्तार
Banda : Police busted illegal arms factory, five accused arrested

– बने-अधबने तमंचों के साथ पकडे़ गए पांच अभियुक्त

थाना चिल्ला पुलिस ने एक अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिनंदन ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि पपरेंदा के पास हजारी तालाब के पीछे बने घर में अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष नरंेद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम द्वारा मौके पर छापेमारी की गई। वहां पुलिस ने पांच अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

बांदा : अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़, पांच अभियुक्त गिरफ्तार
Banda : Police busted illegal arms factory, five accused arrested

अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम रामकरन उर्फ गंगा पुत्र रामसजीवन, गुद्दा उर्फ भरत तिवारी पुत्र आमोल तिवारी, शिवम सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण सिंह, अतिवल सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासीगण ग्राम पपरेंदा थाना पैलानी व पप्पू उर्फ भूपत सिंह पुत्र श्रीराम सिंह निवासी आमोल थाना बताया। जिनके कब्जे से पांच तमंचा 315 बोर, तीन तमंचा 12 बोर, छह जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस सहित तमंचा बनाने के लिए लोहा नाल (सात 315 बोर व पांच 12 बोर), तीन बट बाॅडी मय मैकेनिज्म, एक ड्रिल मशीन व एक धौकनी के अलावा अन्य भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

बांदा : अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़, पांच अभियुक्त गिरफ्तार
Banda : Police busted illegal arms factory, five accused arrested

– चिल्ला थाना पुलिस को मिली सफलता

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चिल्ला नरेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, आंेकार सिंह, मुख्य आरक्षी कुलदीप पटेरिया, आरक्षी यतेन्द्र कुमार, निषार, गुबाल, सत्यम, रोहित, विकास, अंकुर, राहुल व अंकेश कुमार शामिल रहे। खुलासे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, सदर सत्यप्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में नौ तपा के दूसरे दिन भी प्रचंड कहर : जनता में हाय – दईया का आलम

साइबर अपराधियों पर कसेगा ‘शिकंजा’ : हर थाने में बना सेल, एक वर्ष में 1065 केस चेतावनी

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : ठोकिया के भाई समेत दस जुआरियों पर गैंगेस्टर एक्ट की बड़ी कार्रवाई, 15 जुलाई आइजी ने मारा था छापा …

हत्‍याकांड: सपा नेता की मौत पर उठे सवाल, मां बेटी समेत पांच पर मुकदमा, जांच टीमें गठित

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

City News Uttar Pradesh

Banda : गजब की खबर, किसानो को नहीं मिला पिछले साल का भुगतान ! …

ब्रेकिंग न्यूज़