बांदा। इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन के संगठन विस्तार के क्रम में जनपद बाँदा निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व०श्री राम कुमार श्रीवास्तव को पुनः एक बार संगठन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।

– राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहाँगीर की संस्तुति पर की गई नियुक्ति
मीडिया प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहाँगीर की संस्तुति के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष राशिद अली ने अरविंद कुमार श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है साथ ही प्रदेश महासचिव को बस्ती मंडल का भी प्रभारी बनाया गया है।
श्री अली ने नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव को पत्रकारों के हित में कार्य करने के साथ ही बस्ती मंडल की कमेटी को मज़बूती के साथ में गठित करने की ज़िम्मेदारी दी है महासचिव बस्ती मंडल की कमेटी की समय समय पर समीक्षा करेंगे प्रदेश महासचिव को प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष मनीष कुमार,बाँदा जिलाध्यक्ष सैय्यद अल्तमश हुसैन सिद्धार्थ नगर जिलाध्यक्ष आदि शक्ति देव मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता अविनाश कुमार,प्रदेश संगठन सचिव जिब्राइल खान,प्रदेश सचिव अरशद हुसैन,प्रदेश कोषाध्यक्ष तारिक अली,आदि पत्रकारों ने बधाई दी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
