28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की ललकार: विधान सभा चुनाव में करेंगे तीन सौ पार !
उत्तर प्रदेशराजनीति

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की ललकार: विधान सभा चुनाव में करेंगे तीन सौ पार !

विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सारे विपक्षी दल एक मंच पर आ जाएं फिर भी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में तीन सौ से ज्यादा सीट जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यहां जीआईसी मैदान में जन विश्वास यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहें थे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की ललकार: विधान सभा चुनाव में करेंगे तीन सौ पार !
Deputy Chief Minister Keshav Prasad’s challenge: Will cross three hundred in the Vidhan Sabha elections

कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस,लोकदल और ओवैसी सब मिल जाएं, फिर भी 2022 में भाजपा तीन सौ से अधिक सीट जीतकर फिर एक बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में भाजपा की लहर है, कांग्रेस में सिर्फ फोटो खिंचाने वाले रह गये हैं और समाजवादी पार्टी से गुंडे, माफिया और अपराधी को माइनस कर दिया जाए तो सपा जीरो है।”

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की ललकार: विधान सभा चुनाव में करेंगे तीन सौ पार !
Deputy Chief Minister Keshav Prasad’s challenge: Will cross three hundred in the Vidhan Sabha elections

सपा लोकदल के गठबंधन पर मौर्य ने कहा कि पहले भी 2019 में इन दलों ने साथ आकर हश्र देख लिया है, सपा बसपा कांग्रेस भाजपा का स्पष्ट बहुमत देख बौखलाए हुए हैं।सपा-बसपा को उन्होने लुटेरो की पार्टी से नवाजा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की ललकार: विधान सभा चुनाव में करेंगे तीन सौ पार !
Deputy Chief Minister Keshav Prasad’s challenge: Will cross three hundred in the Vidhan Sabha elections

मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात साल मे सात दिन की छुटटी नही ली। उन्होंने कहा कि मोदी न होते तो अयोध्या मे रामलला का भव्य मन्दिर न बनता , जम्मू कश्मीर से धारा 370 न हटती । उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार से पहले दूसरी सरकार यह खुद मानती थी कि केन्द्र गरीबों के विकास के लिये एक रूपया भेजता है तो गरीब तक 15 पैसे पहुचते हैं लेकिन मोदी जी और योगी जी की सरकार में यह पूरा रूपया गरीब के पास पहुंच रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की ललकार: विधान सभा चुनाव में करेंगे तीन सौ पार !
Deputy Chief Minister Keshav Prasad’s challenge: Will cross three hundred in the Vidhan Sabha elections

सभा को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति,के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रियो में नीलिमा कटियार, रणवेंद्र प्रताप,लाखन सिंह राजपूत, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, सांसद आरके पटेल आदि जन प्रतिनिधियों नें भी संबोधित किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की ललकार: विधान सभा चुनाव में करेंगे तीन सौ पार !
Deputy Chief Minister Keshav Prasad’s challenge: Will cross three hundred in the Vidhan Sabha elections

जनसभा को कामयाब बनाने के लिए सदर विधायक प्रकाश दिवेदी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की महत्पूर्ण भूमिका चर्चा में रही। सदर विधायक की सोच ईमान दार और काम दम दार का परिणाम रहा की जन सभा में जन सैलाब सा उमड़ गया।सभा में भाजपा एवं विधायक प्रकाश का जमकर जयघोष हुआ। उप मुख्यमंत्री नें सदर विधायक प्रकाश को जमकर सराहा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लापरवाही की हद : डेंगू का रोग बरपा रहा “कहर”, सरकारी चिकत्सक कह रहे हैं “वायरल”

विधायक प्रकाश ने रावण वध के साथ दशहरा पर्व का कराया आगाज: बुराई पर अच्छाई का दिया विजय संदेश

City News Uttar Pradesh

Banda : खेत में करंट लगने से बटाईदार के पुत्र की मौत …

City News Uttar Pradesh

मानिकपुर – झांसी रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के लिए अभी दो साल कीजिए इंतजार

City News Uttar Pradesh

होली के मद्देनज़र शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़: क्या बिक्री के आंकड़े बनायेंगे नया रिकॉर्ड ?

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का बनेगा हब: यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क बनाने की तैयारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़