28 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विपक्ष ने कृषि कानूनों में किसानों को किया गुमराह : सांसद आरके सिंह पटेल
उत्तर प्रदेश

विपक्ष ने कृषि कानूनों में किसानों को किया गुमराह : सांसद आरके सिंह पटेल …

 

  • विनोद मिश्रा

बबेरू/बांदा। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में ‘किसान चैपाल’ का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में तहसील क्षेत्र के कोर्रा गांव में आयोजित किसान चैपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कहा कि सरकार लगातार किसान हित में काम कर रही है। तीन कृषि कानून को लेकर विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है।

विपक्ष ने कृषि कानूनों में किसानों को किया गुमराह : सांसद आरके सिंह पटेल
भाजपा के मर्का मंडल अंतर्गत शनिवार को कोर्रा गांव में किसान चैपाल का आयोजन हुआ। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने में जुटी है। कृषि कानून को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट है।

विपक्ष ने कृषि कानूनों में किसानों को किया गुमराह : सांसद आरके सिंह पटेल

सरकार किसान संगठनों से सभी बिदुओं पर बात करने के लिए तैयार है। विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। कांट्रैक्ट फार्मिंग से घबराने की जरूरत नहीं है। किसान किसी भी वक्त कंपनी से अनुबंध समाप्त कर सकता है। कानून में इसको लेकर प्रविधान किया गया है। हरी टोपी वाले किसानों से सावधान रहें। क्योकि वह किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

विपक्ष ने कृषि कानूनों में किसानों को किया गुमराह : सांसद आरके सिंह पटेल

क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा और किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल ने कहा कि मोदी और योगी सरकारें शुरू से ही किसानों के हित में काम कर रही है। कृषि कानून उनके हित को देखते हुए तैयार किया गया है। बंटाई पर खेती करने की परंपरा रही है। पहले से ही कांट्रैक्ट फार्मिंग अपनाई जा रही है।

विपक्ष ने कृषि कानूनों में किसानों को किया गुमराह : सांसद आरके सिंह पटेल

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखकर कृषि कानून बनाया गया है। किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाएं संचालित कर केंद्र और प्रदेश सरकारें किसानों को मजबूती प्रदान कर रही हैं। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, धनंजय करवरिया, रामनरेश मिश्रा, संतोष कुशवाहा समेत ग्राम प्रधान के अलावा तमाम कार्यकर्ता व किसान शामिल रहे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शिव मंदिर जाने के लिए निकला था आभूषण कारीगर, घर आई मौत की खबर तो मचा कोहराम

बसपा नें ली अंगड़ाई : लोकसभा चुनाव को लेकर लिया गया मजबूती का संकल्प

बालू डंप में जमकर खेला: योगी की छवि हो रही मटिया मेट ? डीएम दुर्गा जी समझिये यह खेल !

City News Uttar Pradesh

मां के हाथ का बना खाना खाते ही बेटी की तड़प कर हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर, सच्चाई सामने आई तो उड़ गए सबके होश, लाइट जाने से नहीं समझ पाई थी मां

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा “जल क्रांति” का शंखनाद: नदी-नालों के जीर्णोद्धार का महा अभियान

पूर्व विधायक दलजीत बोले ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित हो चित्रकूट मंडल: सीएम से किया ‘मांग’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़