City News Uttar Pradesh
डीएम सख्त :ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कसा शिकंजा
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग सख्त : ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कसा शिकंजा, 36 मौरंग भरे ट्रकों को सीजकर लगाया जुर्माना …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान चल रहा है। संयुक्त टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग लगाकर 36 मौरंग भरे ट्रकों को सीज कर दिया। पकड़े गए प्रति वाहन से करीब 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। चेकिंग को लेकर वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही है। मौरंग भरे वाहनों में ओवरलोडिंग बंद नहीं हो रही है।

बांदा में ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कसा शिकंजा

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए खनिज, परिवहन व पुलिस को संयुक्त रूप से  कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर तीन विभागों की संयुक्त टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिमौनी में सबसे ज्यादा 12 ट्रकों को पकड़कर सीज किया है।

डीएम सख्त :ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कसा शिकंजा

चिल्ला थाना क्षेत्र के बाईपास के नजदीक टीम ने नौ ट्रकों को पकड़ा है। वहां सभी ट्रक शहर की ओर से मौरंग लेकर कानपुर की ओर जा रहे थे। इसी तरह अतर्रा में छह, बदौसा में एक, पपरेंदा में तीन, तिंदवारी में एक व बेंटा घाट में दो और कोतवाली देहात में दो ट्रकों को पकड़कर कागज देखे गए हैं। वाहन ओवरलोड मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।

बांदा में ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कसा शिकंजा

प्रति वाहन आरटीओ व खनिज विभाग ने करीब 80 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। चेकिंग के दौरान खनिज निरीक्षक ईश्वरचंद्र, एआरटीओ शंकर सिंह व संबंधित थानों के प्रभारी व एसआइ आदि मौजूद रहे हैं। जिला खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों को संबंधित थाने की सुपुर्दगी में खड़ा कराया गया है। ओवरलोडिंग के विरुद्ध चेकिंग अभियान इसी तरह चलता रहेगा।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

छात्र रहें तनाव मुक्त, यूपी बोर्ड की हेल्पलाइन सेवा शुरू, इंस्टाग्राम पर भी ले सकते मदद

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की दरियादिली : दुर्घटना में घायल दंपति को अस्पताल भेजकर, कराया इलाज

City News Uttar Pradesh

बस स्टैण्ड पर ‘भू-माफिया’ की नजर: पंकज मिश्र ने सीएम को भेजा पत्र, किया ‘बड़ा खुलासा’

City News Uttar Pradesh

बांदा में बुलडोजर की ललकार से हिली ‘सत्ता’ की दीवारें: नहीं चला रसूख, इमारतें जमींदोज

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित का ‘कड़ा’ संदेश: घटिया निर्माण पर खैर नहीं, ब्लैकलिस्ट की तानी ‘तलवार’

City News Uttar Pradesh

इंटरनेट मीडिया से की दोस्ती, फिर बुला लिया मिलने, युवती की वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर कर रहा ब्लैकमेल !

ब्रेकिंग न्यूज़