City News Uttar Pradesh
अमन मौत कांड पर राजनीतिक आंच : "क्या कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना" !
उत्तर प्रदेश

अमन मौत कांड पर राजनीतिक आंच : “क्या कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना” ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय के अमन मौत कांड में एक अहम प्रश्न खड़ा हो गया हैं। वह है इस केस को राजनीतिक आंच से तपाना और राजनीतिक मोड़ देना ! जिसके कारण यह अति गंभीर मामला जांच के सही लक्ष्य की ओर से इतर मोड़ने की घिनौनी राजनीतिक साजिश सी शहर वासियों में माने जाने लगी है ? हालत “कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना” की कुत्सित साजिश से लगने लगे हैं !
अमन की लड़ाई धरातलीय कम फेस बुकिया ज्यादा हो गई है !

अमन मौत कांड पर राजनीतिक आंच : "क्या कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना" !
अमन को न्याय मिले यह हर शहर वासी चाहता है, लेकिन आश्चर्य की स्थिति तो तब और बन जाती है जब विपक्ष नहीं, सत्ता रूढ़ दल के भी कुछ नेता गहराई की तह में जाने की बजाय अपनी ही पार्टी के नेताओं पर अपने टिकट के लिये चुनावी बहार सी बहा रहें हैं। अप्रत्यक्ष तौर पर अपने ही नेताओं पर निशाने साधे जा रहें हैं !

अमन मौत कांड पर राजनीतिक आंच : "क्या कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना" !

यदि ऐसा कुछ हैं तो पुलिस की विवेचना में भाजपा के लोगों में जो भी शंका और गिलवा शिकायत हैं उसका तथ्यात्मक बयान देना चाहिऐ। हमदर्दी जताने वाले ऐसा क्यों नहीं कर रहें ? क्या वह इस मामले को जातीय ज्वाला के विद्वेष में झोंकना चाहते हैं ?

अमन मौत कांड पर राजनीतिक आंच : "क्या कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना" !

अमन मामले की जांच अब हमीरपुर एसपी को सौपी गई हैं। आईजी को प्रतिदिन जांच की प्रगति रिपोर्ट भी मिलेगी। दूसरी ओर अमन मामले के इस बिंदु पर भी विचार होना चाहिऐ की यदि उसकी हत्या हुई तो उसके पीछे कोई न कोई तो पृष्ठभूमि होगी ? उस दिशा की और नजर अंदाजी क्यों ? क्योकि जो स्थितियां घटना क्रम की हैं, वह तो यह इशारा करती हैं की अमन कांड की गुथ्थी काफी उलझी हुई हैं। जिसे राजनीति से ऊपर उठकर सुलझाने की मांग और जांच में सहयोग करना चाहिए ! राजनीतिक स्वार्थ का शंखनाद नहीं ।

अमन मे सर्वदलीय संघर्ष समिति गठित हो। सर्व सम्मति से गुथ्थी सुलझाने के लिए कार्ययोजना की रणनीति बने। “कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना” की स्थिति से बचा जाय। सत्ता पक्ष को सत्य की भूमिका का निर्वहन करना चाहिए विपक्ष की नहीं। दूध का दूध, पानी का पानी तो तभी संभव होगा।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

टीईटी की ‘बाध्यता’ के खिलाफ ‘शिक्षकों’ का उमड़ा सैलाब: सांसद को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

दिन में स्वेटर पड़ेगा भारी, लेकिन रात में फिलहाल सर्दी रहेगी जारी

City News Uttar Pradesh

उड़ीसा से बांदा तक फैला ‘गांजा नेटवर्क ध्वस्त’: पुलिस के ‘हत्थे’ चढ़े ‘नशे के दो सौदागर’

City News Uttar Pradesh

अपहरण का कथित मामला गरमाया: महिलाओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

मिर्जापुर उपचुनाव: मंत्री रामकेश का ताबड़तोड़ जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी के लिये मांगे वोट

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता के औचक निरीक्षण से हड़कंप : निर्माण कार्यों में लापरवाही पर चेतावनी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़