23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा "जपूं तेरा नाम" भजन
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा “जपूं तेरा नाम” भजन …

 

– आईएएस की तैयारी कर रहे दो नवयुवकों ने भजन किया तैयार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रतिभा किसी व्यक्ति विशेष की मोहताज नहीं होती। बीटेक करने के बाद आईएएस की तैयारी में लगे शहर के दो नवयुवकों ने महंगे कैमरे और आधुनिक संसाधनों के बिना ही शारदीय नवरात्र पर मां का भजन जपूं तेरा नाम, मैं सुबहो शाम बेहतरीन भजन तैयार किया है, जो सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा "जपूं तेरा नाम" भजन
शहर के मोहल्ला स्वराज कालोनी निवासी श्रंगेश कुमार दीक्षित ने कंप्यूटर साइंस में जबलपुर से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद फिल्म निर्देशन को अपने कैरियर के रूप में चुना है। शारदीय नवरात्र में उन्होंने शहर के पंडाल में सजी मां दुर्गे की झांकी और महेश्वरी देवी मंदिर के लोकेशन पर सेट लगाकर जपूं तेरा नाम मैं सुबहो शाम भजन की शूटिंग करने के बाद यू-ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया की साइट्स पर अपलोड कर भजन की लांचिंग की है।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा "जपूं तेरा नाम" भजन

जो लगातार ट्रेंड कर रहा है, इस भजन को शहर के मोहल्ला केवटरा निवासी रजत दुबे ने न सिर्फ अपनी आवाज दी है, बल्कि गीत लिखने के बाद संगीत भी स्वयं ही तैयार किया है। वह इस शौक को पूरा करने के साथ ही आईएएस की तैयारी भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा "जपूं तेरा नाम" भजन

श्रंगेश कुमार दीक्षित इस भजन से पहले तुम मेरे हो के साइड वर्जन के लिये लखनऊ के गायक कलाकार कुलदीप सिंह और एक वर्ष पूर्व फादर्स-डे पर लांच गीत मेरे पापा में स्थानीय कलाकार दीपेंद्र को ब्रेक दे चुके हैं। आगे उनकी योजना स्थानीय उभरते कलाकारों को ब्रेक देकर वेब सीरीज तैयार करने की भी है, ताकि बुंदेलखंड की देश में अपनी एक अलग पहचान बन सके।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वृद्धा आश्रम बदहाली का शिकार: जजों नें प्रबंधक को लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh

विद्यार्थी परिषद ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, कहा होगा बड़ा आंदोलन

City News Uttar Pradesh

नूतन बाल समाज का गणेश महोत्सव: भजन संध्या में “ललित त्रिपाठी नें लूटी महफिल”

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त

City News Uttar Pradesh

खुशखबर दावा : बुंदेलखंड में है ब्लैक फंगस का इलाज ! …

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें साईकिल रैली से पर्यावरण सरंक्षण पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़